आज मुजफ्फरपुर के दौरे पर रहेंगे सीएम सम्राट, सहयोग शिविर में होंगे शामिल

बिहार के सीएम सम्राट चौधरी आज मुजफ्फरपुर में सहयोग शिविर में शामिल होंगे। इस कैंप से जनता की शिकायतों का तत्काल निपटारा किया जाएगा। <br/><br/>

By : Rani Thakur
आज मुजफ्फरपुर के दौरे पर रहेंगे सीएम सम्राट, सहयोग शिविर में होंगे शामिल

न्यूज 11 भारत /  पटना डेस्क: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज मुजफ्फरपुर के राजेपुर में आयोजित ‘सहयोग शिविर’ में शामिल होंगे। सीएम सुबह करीब 11 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के साथ राज्य सरकार के कई सीनियर मंत्री और अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। 19 मई से शुरू हुए ‘सहयोग शिविर’ में पहले ही दिन मुजफ्फरपुर में एक दिन में रिकॉर्ड 8,008 आवेदन प्राप्त हुए थे।

अलर्ट पर प्रशासन

मिली जानकारी के अनुसार मुजफ्फरपुर में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। सोमवार को तिरहुत रेंज के कमिश्नर गिरीवर दयाल सिंह ने सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के बाद उन्होंने बताया कि प्रशासन जनता की समस्याओं के समाधान के लिए गंभीर है। उन्होंने जानकारी दी कि शिविर के आयोजन से पहले ही जिला प्रशासन की ओर से दर्जनों मामलों का निपटारा किया जा चुका है। कमिश्नर ने ये भी बताया कि मुख्यमंत्री शिविर में उपस्थित रहेंगे और जनता की शिकायतों को सीधे सुनकर गंभीर मामलों का जल्द से जल्द निपटारा किया जाएगा।

कार्यक्रम स्थल और आसपास के इलाकों में पुलिस बल तैनात

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर मुजफ्फरपुर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम स्थल और आसपास के इलाकों में पुलिस मुख्यालय तथा जिला स्तर से भारी पुलिस बल तैनात किया जा रहा है। सुरक्षा कारणों और वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए क्षेत्र के कई मार्गों में यातायात बदलाव (रूट डायवर्जन) भी किया गया है। 

2 सप्ताह पहले शुरू हुआ सहयोग शिविर

2 हफ्ते पहले जनता की सुविधा के लिए बिहार सरकार की ओर से सहयोग शिविर की शुरुआत की गई थी। मुख्यमंत्री के साथ हर महीने के पहले और तीसरे मंगलवार को सभी मंत्री अपने-अपने जिलों में सहयोग शिविर लगाएंगे। इसके लिए मंत्रियों को जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 13 दिन पहले सहयोग शिविर में सारण पहुंचे थे।

किन-किन समस्याओं का होगा समाधान

  •     सरकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याएं
  •     राशन कार्ड, पेंशन, आवास योजना, मनरेगा
  •     राजस्व और जमीन से जुड़े मामले
  •     दाखिल-खारिज, सीमांकन, भूमि विवाद
  •     दस्तावेज और प्रमाण पत्र
  •     जाति, आय, निवास प्रमाण पत्र
  •     बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य
  •     किसी भी सरकारी योजना से जुड़ी शिकायत, सुझाव या समस्या

संबंधित सामग्री

बेगूसराय में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर समेत दो गिरफ्तार 

बेगूसराय में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर समेत दो गिरफ्तार 

बेगूसराय सेल टैक्स कार्यालय में पदस्थापित असिस्टेंट कमिश्नर प्रकाश चंद्र मोहन और डाटा ऑपरेटर संतोष झा को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

लखीसराय में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर: उग्र विरोध के बीच पुलिस का लाठीचार्ज, अफरा-तफरी का माहौल

लखीसराय में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर: उग्र विरोध के बीच पुलिस का लाठीचार्ज, अफरा-तफरी का माहौल

सूर्यगढ़ा बाजार में अतिरिक्त पुलिस बल और स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी (बुलडोजर) के जरिए सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया। <br/><br/>

पटना में जुटे पंप ऑपरेटर-रखरखाव कर्मी, मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

पटना में जुटे पंप ऑपरेटर-रखरखाव कर्मी, मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

पटना में नल जल अनुरक्षकों (पंप ऑपरेटर और रखरखाव कर्मियों) ने प्रदर्शन किया।

बिहार में जल्द शुरू होगा बालू खनन, नीलाम घाटों को जल्द चालू कराने का आदेश

बिहार में जल्द शुरू होगा बालू खनन, नीलाम घाटों को जल्द चालू कराने का आदेश

बिहार में नीलाम हो चुके बालूघाटों के संचालन में तेजी लाने का आदेश जारी किया गया है।