Bihar Weather: बिहार में ठंड का कहर, दिन-रात कंपकंपाती सर्दी.. पारा 3 डिग्री और गिरेगा

By : News11 Bharat
Bihar Weather: बिहार में ठंड का कहर, दिन-रात कंपकंपाती सर्दी.. पारा 3 डिग्री और गिरेगा

न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
बिहार में कंपकंपाती ठंड ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं. मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले चार दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में गिरावट के संकेत हैं. वहीं, अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान भी 2-3 डिग्री सेल्सियस तक कम होने की संभावना हैं. इसका मतलब है कि दिन के समय भी ठंडक का असर महसूस होगा.

राज्य के अधिकतर हिस्सों में अगले तीन दिनों तक शीत दिवस और ठंडी हवाओं के कारण ठिठुरन जारी रहेगी. हालांकि, बुधवार को अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान में 0 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले एक सप्ताह में कई स्थानों पर मध्यम से घना कोहरा छाया रहेगा. बीते 24 घंटों में राज्य का मौसम शुष्क रहा. अधिकतम तापमान 15.2 से 20.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4.4 से 10.2 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया. घने कोहरे के कारण सुबह पटना, भागलपुर और पूर्णिया में दृश्यता केवल 100 मीटर तक रह गई.

हवाई अड्डे पर उड़ानों में प्रभावित परिचालन
पटना हवाई अड्डे पर खराब मौसम और ऑपरेशनल कारणों से बुधवार को नौ उड़ानें रद्द कर दी गई. इसके अलावा 22 विमान अपने निर्धारित समय से 30 मिनट से 2 घंटे तक विलंब से पहुंचे. मुंबई-पटना के बीच संचालित उड़ानें खराब मौसम के कारण रद्द की गई. इंडिगो की दिल्ली-पटना फ्लाइट संख्या 6ई2373 को परिचालन कारणों से रद्द करना पड़ा.

यह भी पढ़े: इंडिया की अगुवाई वाले सोलर अलायंस समेत 65 इंटरनेशन संगठन से अमेरिका हुआ अलग

संबंधित सामग्री

समस्तीपुर में महिला सिपाही की इलाज के दौरान मौत, अस्पताल पर लापरवाही का आरोप 

समस्तीपुर में महिला सिपाही की इलाज के दौरान मौत, अस्पताल पर लापरवाही का आरोप 

समस्तीपुर में पुलिस लाइन में तैनात एक महिला सिपाही की सदर अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। 

अचानक वीरूपुर थाने पहुंचीं एसपी प्रेरणा कुमार, लंबित मामलों के जल्द निपटारे का दिया निर्देश

अचानक वीरूपुर थाने पहुंचीं एसपी प्रेरणा कुमार, लंबित मामलों के जल्द निपटारे का दिया निर्देश

लखीसराय की पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्रेरणा कुमार ने वीरूपुर थाना का विस्तृत निरीक्षण किया। irpur

पटना सिविल कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, सर्च ऑपरेशन जारी 

पटना सिविल कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, सर्च ऑपरेशन जारी 

पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। यह धमकी मेल के जरिए दी गई है। 

पत्नी बोली- घर बनाओ, पति बोला- बाइक लेंगे; विवाद बढ़ा तो पत्नी को दागी गोली

पत्नी बोली- घर बनाओ, पति बोला- बाइक लेंगे; विवाद बढ़ा तो पत्नी को दागी गोली

नालंदा के कल्याण बीघा थाना क्षेत्र के कोलावां गांव में घरेलू विवाद में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 

MLC चुनाव: निशांत कुमार ने संभाला मोर्चा, JDU की रणनीति पर मंथन तेज

MLC चुनाव: निशांत कुमार ने संभाला मोर्चा, JDU की रणनीति पर मंथन तेज

MLC चुनाव को लेकर बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने मोर्चा संभाल लिया है।