अपराध 

नवादा में चचेरे भाई की पीट-पीट कर हत्या, मामूली विवाद में ले ली जान 

बिहार के नवादा जिले में नाली विवाद को लेकर एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। यह घटना नारदीगंज थाना क्षेत्र के कहुआरा गांव में हुई।

By : Rani Thakur
नवादा में चचेरे भाई की पीट-पीट कर हत्या, मामूली विवाद में ले ली जान 

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क: बिहार के नवादा जिले में नाली विवाद को लेकर एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। यह घटना नारदीगंज थाना क्षेत्र के कहुआरा गांव में हुई। मृतक की पहचान मुकेश सिंह (35) के रूप में हुई है। परिजनों ने मुकेश के चचेरे भाई अनिल सिंह और अन्य पर हत्या का आरोप लगाया है।

परिजनों के मुताबिक, मुकेश सिंह और अनिल सिंह के बीच पिछले छह महीने से लगभग सात फीट जमीन पर नाली बनाने को लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार रात अनिल ने मुकेश को फोन कर अपने घर बुलाया था। मुकेश ने अपनी पत्नी को बताया था कि वह चचेरे भाई के घर जा रहा है, लेकिन उसके बाद वह वापस नहीं लौटा।

मंगलवार सुबह परिजनों को मुकेश का शव मिला। उसके शरीर पर लाठी-डंडों से पिटाई के गंभीर निशान थे। परिजनों ने आरोप लगाया है कि रात में कई लोगों ने मिलकर मुकेश की पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर नारदीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

नारदीगंज थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
 
संबंधित सामग्री

पूर्व पुलिस महानिदेशक विनय कुमार बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त

पूर्व पुलिस महानिदेशक विनय कुमार बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त

बिहार के डीजीपी विनय कुमार अब नई भूमिका में नजर आएंगे. उन्हें राज्य का नया मुख्य सूचना आयुक्त नियुक्त किया गया है.

राजन कुमार हत्याकांड: पिता के दिल्ली से लौटने के बाद हुआ अंतिम संस्कार, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

राजन कुमार हत्याकांड: पिता के दिल्ली से लौटने के बाद हुआ अंतिम संस्कार, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

मोतिहारी के छतौनी थाना क्षेत्र मे चाकू मारकर की गई राजन कुमार की हत्या के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। 

सहरसा पुलिस को मिली बड़ी सफलता: 891 लीटर कोडिनयुक्त कफ सिरप के साथ दो कारोबारी गिरफ्तार

सहरसा पुलिस को मिली बड़ी सफलता: 891 लीटर कोडिनयुक्त कफ सिरप के साथ दो कारोबारी गिरफ्तार

जिले में अवैध मादक पदार्थ, शराब निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिहार थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 

अगर पढ़ाई करनी है, आगे बढ़ना है तो मोबाइल तो छोड़ना होगा: सीएम सम्राट

अगर पढ़ाई करनी है, आगे बढ़ना है तो मोबाइल तो छोड़ना होगा: सीएम सम्राट

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को दानापुर के रामजीचक स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में आयोजित PTM और पेंटिंग कॉम्पिटिशन में शामिल हुए। 

लखीसराय में भीषण सड़क हादसा: गंगा स्नान कर लौट रही महिलाओं से भरा ऑटो खड़े ट्रक में घुसा

लखीसराय में भीषण सड़क हादसा: गंगा स्नान कर लौट रही महिलाओं से भरा ऑटो खड़े ट्रक में घुसा

बिहार के लखीसराय जिले के बालगुदर पेट्रोल पंप के पास एक दर्दनाक और दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है।