न्यूज़11 भारत
पलामू/डेस्क: कल्याणपुर में एक 27 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. ममला चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कल्याणपुर गांव का हैं. मृतका की पहचान हकीम आलम की पत्नी सलमा बीवी के रूप में हुई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना के समय सलमा बीवी घर में अकेली थी. आसपास के लोगों को घटना की जानकारी मिलने के बाद महिला को तत्काल मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.
बताया जाता है कि सलमा बीवी के माता-पिता का निधन हो चुका है. उसका मायका जपला में है. महिला के मामा ने उसकी शादी चैनपुर थाना क्षेत्र के हकीम आलम से कराई थी. मृतका का पति हकीम आलम फिलहाल मुंबई में काम करता है. घटना की सूचना मिलने के बाद चैनपुर थाना पुलिस ने मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है. महिला ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसकी स्पष्ट जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.