कमाल उद्दीन/न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: बाढ़ थाने की पुलिस ने ऑपरेशन लंगड़ा के तहत पूरे गांव में छापेमारी कर वांटेड अपराधी प्रहलाद कुमार को गिरफ्तार किया है. एनकाउंटर के दौरान प्रहलाद कुमार के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए पुलिस की सुरक्षा में बाढ़ अनुमंडल अस्पताल लाया गया. प्रहलाद कुमार पर बाढ़ थाने में दो और अथमलगोला गोला थाने में एक गंभीर मामला दर्ज है. इसके अलावा उस पर आर्म्स एक्ट के तहत भी मामला दर्ज था. पुलिस ने बताया कि कार्रवाई से इलाके में अपराधियों पर सख्त संदेश गया है.
यह भी पढ़े: लापता बच्चे अंश और अंशिका का सुराग नहीं, धुर्वा इलाके में लोगों ने बुलाया बंद