शराब जब्त

बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, इस जिले से जब्त हुआ 97.75 लीटर विदेशी शराब 

नवादा जिले के बासोचक गांव के पास से 97.75 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई है। 

By : Rani Thakur
बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, इस जिले से जब्त हुआ 97.75 लीटर विदेशी शराब 

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क: बिहार के नवादा जिले के वारिसलीगंज पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस कड़ी में बासोचक गांव के पास से 97.75 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई है। 

बरामद शराब की कीमत दो लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। पुलिस को देखते ही शराब के धंधे में शामिल लोग मौके से फरार हो गए। 

तलाशी के दौरान 750 एमएल की रॉयल स्टैग की 117 बोतलें और 500 एमएल की कार्ल्सबर्ग बीयर की 20 कैन बरामद की गईं। मामले में वारिसलीगंज थाना कांड संख्या दर्ज किया गया है। आरोपितों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
 
संबंधित सामग्री

पूर्व पुलिस महानिदेशक विनय कुमार बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त

पूर्व पुलिस महानिदेशक विनय कुमार बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त

बिहार के डीजीपी विनय कुमार अब नई भूमिका में नजर आएंगे. उन्हें राज्य का नया मुख्य सूचना आयुक्त नियुक्त किया गया है.

राजन कुमार हत्याकांड: पिता के दिल्ली से लौटने के बाद हुआ अंतिम संस्कार, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

राजन कुमार हत्याकांड: पिता के दिल्ली से लौटने के बाद हुआ अंतिम संस्कार, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

मोतिहारी के छतौनी थाना क्षेत्र मे चाकू मारकर की गई राजन कुमार की हत्या के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। 

सहरसा पुलिस को मिली बड़ी सफलता: 891 लीटर कोडिनयुक्त कफ सिरप के साथ दो कारोबारी गिरफ्तार

सहरसा पुलिस को मिली बड़ी सफलता: 891 लीटर कोडिनयुक्त कफ सिरप के साथ दो कारोबारी गिरफ्तार

जिले में अवैध मादक पदार्थ, शराब निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिहार थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 

अगर पढ़ाई करनी है, आगे बढ़ना है तो मोबाइल तो छोड़ना होगा: सीएम सम्राट

अगर पढ़ाई करनी है, आगे बढ़ना है तो मोबाइल तो छोड़ना होगा: सीएम सम्राट

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को दानापुर के रामजीचक स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में आयोजित PTM और पेंटिंग कॉम्पिटिशन में शामिल हुए। 

लखीसराय में भीषण सड़क हादसा: गंगा स्नान कर लौट रही महिलाओं से भरा ऑटो खड़े ट्रक में घुसा

लखीसराय में भीषण सड़क हादसा: गंगा स्नान कर लौट रही महिलाओं से भरा ऑटो खड़े ट्रक में घुसा

बिहार के लखीसराय जिले के बालगुदर पेट्रोल पंप के पास एक दर्दनाक और दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है।