न्यूज11 भारत
पटना/डेस्क: बिहार में हो रहे बुलडोजर एक्शन पर बोले राजनगर से भाजपा विधायक सुजीत पासवान ने कहा कि गरीबों के घर को नहीं तोड़ा जा रहा है. यह अभियान उनके खिलाफ चल रहा है जो भू माफिया हैं. ये अतिक्रमण करने वाले वे लोग हैं जिनको राजद और विपक्ष के लोग संरक्षण दे रहे हैं, इसलिए अतिक्रमण से उन्हीं लोगों को दिक्कत हो रही है और इसीलिए वे इतने बेचैन हैं.
दलित बस्ती को तोड़ने के सवाल पर विधायक पासवान ने कहा, कुछ व्यवस्थाएं बनाने के लिए कुछ करना पड़ता है और रही बात जहां दलित की तो निश्चित रूप से एनडीए सरकार दलितों को साथ लेकर चलने वाली है और एनडीए के समय में तो दलितों का विकास हो रहा है. पूर्ण रूप से दलितों का घर विस्थापित होता है तो सरकार उनके पुनर्वास के लिए तैयार है. उनके घर को बनवाया जाएगा.
तेजस्वी यादव के सदन में नहीं रहने पर भी सुजीत पासवान ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में आस्था जताने वाले लोग संविधान लेकर अपने आप को लोकतंत्र के हिट ऐसी मानते हैं. आज जो विधानसभा के अंदर सदन के अंदर राज्यपाल का अभिभाषण हुआ उन पर बोलना था तो नेता प्रतिपक्ष गायब दिखे उनकी मानसिकता दिखती है कितना वो सजग है.
यह भी पढ़ें: चतरा मोड़ पर बड़ी कार्रवाई, ट्रक से 2073 लीटर अवैध शराब जब्त; दो तस्कर दबोचे