एक्शन 

मोतिहारी पुलिस और SSB की बड़ी कार्रवाई: नेपाल से भारत लाई जा रही 3 नाबालिग बरामद

पूर्वी चम्पारण जिले के कुण्डवाचैनपुर थाना क्षेत्र से मानव तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता का मामला सामने आया है।

By : Rani Thakur
मोतिहारी पुलिस और SSB की बड़ी कार्रवाई: नेपाल से भारत लाई जा रही 3 नाबालिग बरामद

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
मनीष कुमार मोतिहारी/पटना:
पूर्वी चम्पारण जिले के कुण्डवाचैनपुर थाना क्षेत्र से मानव तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता का मामला सामने आया है। कुण्डवाचैनपुर थाना और सशस्त्र सीमा बल (SSB) की संयुक्त टीम द्वारा की गई त्वरित छापेमारी के दौरान नेपाल से भारत लाई जा रही 3 नाबालिग बालिकाओं को सकुशल बरामद कर लिया गया है। इस अवैध कृत्य में शामिल एक अभियुक्त को भी रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है। 

छापेमारी और पूछताछ के खुलासे

पुलिस और एसएसबी को मिली खुफिया सूचना के आधार पर यह संयुक्त कार्रवाई की गई। शुरुआती पूछताछ में यह बात सामने आई है कि इन नाबालिग बालिकाओं को विभिन्न प्रलोभन देकर शोषण के उद्देश्य से नेपाल से भारत लाया जा रहा था। 

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान

इस मामले में पुलिस ने तस्कर सलाउद्दीन अंसारी (पिता - जुल्फैकार अंसारी, निवासी - हारूनी, थाना - ढाका, जिला - पूर्वी चम्पारण) को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मोतिहारी पुलिस और एसएसबी की इस सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया है। पुलिस बालिकाओं के परिजनों से संपर्क करने और इस मानव तस्करी नेटवर्क के अन्य सुराग तलाशने में जुटी हुई है।

संबंधित सामग्री

नवादा में शिक्षक की पीट-पीटकर हत्या, शव मिलने से सनसनी

नवादा में शिक्षक की पीट-पीटकर हत्या, शव मिलने से सनसनी

नवादा के रोह प्रखंड में एक शिक्षक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है।

जमुई मामला: एक्शन में राज्य महिला आयोग, दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की तैयारी

जमुई मामला: एक्शन में राज्य महिला आयोग, दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की तैयारी

जमुई मामले में बिहार राज्य महिला आयोग की वर्तमान अध्यक्ष अप्सरा मिश्रा (अप्सरा) का बयान सामने आया है।

बिहार प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों का तबादला, विभाग ने जारी किया आदेश

बिहार प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों का तबादला, विभाग ने जारी किया आदेश

बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। 

जमुई में युवती से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल, SP ने कहा- आरोपी की पहचान कर होगी कार्रवाई

जमुई में युवती से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल, SP ने कहा- आरोपी की पहचान कर होगी कार्रवाई

टाउन थाना क्षेत्र के मड़वा राजपुरा के पास घूमने गई एक युवती के साथ कुछ मनचलों ने छेड़छाड़ की और उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। 

रेल लाइन दोहरीकरण: आज से 4 अक्टूबर तक रद्द रहेंगी कई ट्रेनें, जानिए पूरी डिटेल

रेल लाइन दोहरीकरण: आज से 4 अक्टूबर तक रद्द रहेंगी कई ट्रेनें, जानिए पूरी डिटेल

मोकामा और बरौनी रेलखंड के बीच स्थित ऐतिहासिक राजेंद्र पुल (राजेंद्र सेतु) पर रेल लाइन दोहरीकरण कार्य को लेकर रेलवे ने बड़ा निर्णय लिया है।