बिहार विधानसभा चुनाव 2025

किशनगंज में जनसभा कैराना सांसद इकरा हसन ने किया महागठबंधन उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार

By : News11 Bharat
किशनगंज में जनसभा कैराना सांसद इकरा हसन ने किया महागठबंधन उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार

प्रशांत सुनीता/न्यूज11  भारत

किशनगंज/डेस्क: किशनगंज जिले के पौआखाली नगर के हाई स्कूल मैदान में मंगलवार को उत्तर प्रदेश के कैराना लोकसभा सीट से महिला सांसद इकरा हसन ने महागठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी सऊद आलम के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित किया. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि बिहार में “डबल इंजन की सरकार” को हटाने का समय आ गया है. उन्होंने जनता से अपील की कि अगर बिहार में बदलाव लाना है, तो एकजुट होकर महागठबंधन के पक्ष में मतदान करना होगा.

इकरा हसन ने चेताया कि वोटों का बिखराव हुआ तो बीजेपी सत्ता में वापसी कर लेगी और इस बार मुख्यमंत्री की कुर्सी खुद के हाथ में लेगी, न कि नीतीश कुमार को. उन्होंने कहा कि चाहे वक्फ बोर्ड की समस्याएँ हों, रोजगार का मुद्दा हो या तरक्की का प्रश्न महागठबंधन इन सभी मुद्दों पर मजबूती से लड़ रहा है.

सांसद ने बताया कि अखिलेश यादव, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव जैसे नेता इस लड़ाई में अहम भूमिका निभा रहे हैं, इसलिए लोगों को चाहिए कि वे सऊद आलम को भारी मतों से विजयी बनाएं. सभा में इकरा हसन को सुनने और देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: फारबिसगंज में फ्लाइंग स्क्वॉड टीम की बड़ी कार्रवाई, होटल और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से 35 लाख किया बरामद

संबंधित सामग्री

राज्यपाल संतोष गंगवार ने श्रीबंशीधरनगर के श्रीबंशीधर मंदिर में पूजा-अर्चना कर झारखंड की सुख-शांति की कामना की

राज्यपाल संतोष गंगवार ने श्रीबंशीधरनगर के श्रीबंशीधर मंदिर में पूजा-अर्चना कर झारखंड की सुख-शांति की कामना की

राज्यपाल ने श्रीबंशीधर मंदिर को श्रद्धा, आस्था और आध्यात्मिक चेतना का महत्वपूर्ण केंद्र बताया

चैनपुर क्षेत्र के सेमरटांड़ में 5.85 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर मिली सफलता

चैनपुर क्षेत्र के सेमरटांड़ में 5.85 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर मिली सफलता

सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन कर की गई कार्रवाई

जामताड़ा एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली सफलता

जामताड़ा एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली सफलता

आरटीओ ई-चालान डाउनलोड करवा कर उनकी सारे गोपनीय जानकारी हासिल कर ई-वॉलेट के माध्यम से करते थे साइबर ठगी

पुलिस टीम पर हमला और फायरिंग मामले में चार गिरफ्तार, एक बाइक और दो लग्जरी कार जप्त

पुलिस टीम पर हमला और फायरिंग मामले में चार गिरफ्तार, एक बाइक और दो लग्जरी कार जप्त

ड्रोन से कैमूर में पुलिस टीम पर हमला करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।