संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत
पलामू/डेस्क: पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के गोपालगंज स्थित झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र में सोमवार को पिस्टल के बल पर लूट की कोशिश करने वाले दो बदमाशों को संचालक और ग्रामीणों की सूझबूझ से दबोच लिया गया. खास बात यह है कि अपराधियों ने इस घटना को अंजाम देने के लिए उसी पल्सर बाइक का इस्तेमाल किया था, जिसे उन्होंने आज सुबह ही बंदूक की नोक पर दुबियाखाड़ क्षेत्र में लूटा था. बाइक का नंबर और अन्य डिटेल्स एक समान मिलने से इसका खुलासा हुआ है.
घटना के दौरान संचालक द्वारा भाग रहे बदमाशों की बाइक पर छलांग लगाने से वह अनियंत्रित होकर गिर गई, जिसके बाद बदमाशों ने फायरिंग भी की. लेकिन गोली किसी को नहीं लगी बाल बाल बचा ग्रहक सेवा कैन्द्र का संचालक, इधर गोली की आवाज सुनकर मौके पर जुटे लोगों ने दोनों युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया
मौके से पिस्टल, बैग, खोखा और लूटी गई पल्सर बाइक बरामद कर पुलिस आगे की जांच में जुटी है.
यह भी पढ़ें: खण्डामौदा निवासी प्रेम कुमार बेरा तमिलनाडु पर कंपनी क्वार्टर में पंखे पर रस्सी के सहारे की आत्महत्या