इमामगंज में अंतरराज्यीय अफीम तस्करी का भंडाफोड़, 7.178 किलो दूध अफीम के साथ तीन गिरफ्तार

By : News11 Bharat
इमामगंज में अंतरराज्यीय अफीम तस्करी का भंडाफोड़, 7.178 किलो दूध अफीम के साथ तीन गिरफ्तार

राहुल कुमार/न्यूज11  भारत

शेरघाटी/डेस्क:  इमामगंज में पुलिस ने अंतरराज्यीय अफीम तस्करी के एक बड़े नेटवर्क पर कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में दूध अफीम बरामद की है. कोठी थाना क्षेत्र के नकटी पुल के पास घेराबंदी कर ब्लैक स्कॉर्पियो से 7.178 किलो दूध अफीम और 1 लाख 42 हजार 500 रुपये नकद जब्त किए गए हैं. इस मामले में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें दो राजस्थान और एक झारखंड का रहने वाला है.

एसडीपीओ इमामगंज कमलेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कोठी थाना क्षेत्र के नकटी पुल से अफीम की बड़ी खेप गुजरने वाली है. सूचना को वरीय अधिकारियों के साथ साझा किया गया, जिसके बाद उनके निर्देश पर विशेष टीम का गठन कर रात में ही नाकेबंदी कर दी गई. कुछ देर बाद संदिग्ध ब्लैक स्कॉर्पियो को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें अफीम की खेप बरामद हुई.

गिरफ्तार तस्करों की पहचान झारखंड के चतरा निवासी संतोष यादव, राजस्थान के सुरेंद्र चंद्र और बाड़मेर जिले के मगराज के रूप में हुई है. पुलिस तीनों से गहन पूछताछ कर रही है ताकि पूरे नेटवर्क और सप्लाई चेन का खुलासा हो सके.

बरामद अफीम की बाजार कीमत को लेकर पूछे जाने पर एसडीपीओ ने स्पष्ट किया कि विभाग के पास फिलहाल इसकी अनुमानित कीमत का आधिकारिक आकलन उपलब्ध नहीं है.

इमामगंज में हुई इस कार्रवाई ने कई अहम सवाल खड़े कर दिए हैं. अंतरराज्यीय तस्करी का रूट क्या है? यह खेप किसे सप्लाई की जानी थी? क्या इसके पीछे कोई बड़ा संगठित गिरोह सक्रिय है? इन सभी बिंदुओं पर पुलिस जांच आगे बढ़ा रही है.

फिलहाल पुलिस की इस कार्रवाई को नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें: भाजपा ने महाराष्ट्र के लिए राज्य सभा उम्मीदवारों के नामों का किया ऐलान,  अठावले, तावड़े भी जायेंगे राज्यसभा

संबंधित सामग्री

समस्तीपुर में महिला सिपाही की इलाज के दौरान मौत, अस्पताल पर लापरवाही का आरोप 

समस्तीपुर में महिला सिपाही की इलाज के दौरान मौत, अस्पताल पर लापरवाही का आरोप 

समस्तीपुर में पुलिस लाइन में तैनात एक महिला सिपाही की सदर अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। 

अचानक वीरूपुर थाने पहुंचीं एसपी प्रेरणा कुमार, लंबित मामलों के जल्द निपटारे का दिया निर्देश

अचानक वीरूपुर थाने पहुंचीं एसपी प्रेरणा कुमार, लंबित मामलों के जल्द निपटारे का दिया निर्देश

लखीसराय की पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्रेरणा कुमार ने वीरूपुर थाना का विस्तृत निरीक्षण किया। irpur

पटना सिविल कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, सर्च ऑपरेशन जारी 

पटना सिविल कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, सर्च ऑपरेशन जारी 

पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। यह धमकी मेल के जरिए दी गई है। 

पत्नी बोली- घर बनाओ, पति बोला- बाइक लेंगे; विवाद बढ़ा तो पत्नी को दागी गोली

पत्नी बोली- घर बनाओ, पति बोला- बाइक लेंगे; विवाद बढ़ा तो पत्नी को दागी गोली

नालंदा के कल्याण बीघा थाना क्षेत्र के कोलावां गांव में घरेलू विवाद में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 

MLC चुनाव: निशांत कुमार ने संभाला मोर्चा, JDU की रणनीति पर मंथन तेज

MLC चुनाव: निशांत कुमार ने संभाला मोर्चा, JDU की रणनीति पर मंथन तेज

MLC चुनाव को लेकर बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने मोर्चा संभाल लिया है।