क्या हार का जवाब देने से बच रहे हैं पीके? क्यों कैंसल कर दी प्रेस कांफ्रेंस..

By : Jeevan Verma
क्या हार का जवाब देने से बच रहे हैं पीके? क्यों कैंसल कर दी प्रेस कांफ्रेंस..

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः-
बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत दर्ज की है, वहीं पीके की पार्टी जनसुराज करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा. एक भी सीट न जीत पाने वाली जनसुराज का वोट प्रतिशत 1.5 रहा. कई प्रत्याशियों के जमानत भी जब्त हो गए. इन नतीजों को लेकर पीके प्रेस कांफ्रेंस करने वाले थे. पर अंतिम समय में टाल दिया गया. पीके आज मीडिया को संबोधित करने वाले थे पर अंतिम समय में प्रोग्राम रद्द कर दिया गया. 

जनसुराज संस्थापक के तरफ से जानकारी दी गई कि 16 नवंबर को पीसी करेंगे, यह विधानसभा चुनाव के परिणाम व आगे की रणणीति पर होगी. लेकिन पीसी को अचानक से टाल दिया गया है. बता दें कि जनसुराज ने अपनी तरफ से जीतने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी थी. फिर भी एक भी सीट नहीं जीत पाए. 

बता दें कि चुनाव खत्म होने के बाद जनसुराज के पीसी का इंतजार सब कोई कर रहे हैं. भले ही पीसी टाल दी गई हो फिर भी लोग पीके के उपर नजर बनाए रखें हैं. 

जमानत भी नहीं बचा पाए प्रत्याशी
बता दें कि पीके ने सूबे के 243 में से 239 सीटों पर चुनाव लड़ा था, कई प्रत्याशी बीच चुनाव में ही पाला बदल लिए थे. ज्यादातर जुसुराज के प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई. 

वोट शेयर भी रहा बहुत कम
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एमडीए का शानदार प्रदर्शन रहा, बिहार चुनाव से पुर्व पीके ने जेडीयू व महागठबंधन को लेकर तमाम दावे भी किए थे, पीके ने जेडीयूके बारे में कहा था कि उनका 25 सीट भी नहीं आएगा, और अगर आ भी गया तो राजनीति छोड़ देंगे. 

ये भी पढ़ेंः-बिहार विधानसभा चुनाव में औंधे मुंह गिरी PK की जनसुराज पार्टी, 99% उम्मीदवारों के जमानत हुए जब्त

संबंधित सामग्री

चेटर रेलवे स्टेशन के पास मिले युवती के शव की हुई पहचान, पिता ने प्रेम प्रसंग में हत्या की जताई आशंका

चेटर रेलवे स्टेशन के पास मिले युवती के शव की हुई पहचान, पिता ने प्रेम प्रसंग में हत्या की जताई आशंका

14 सितंबर को युवती बिना बताए दिल्ली से निकली थी, काफी खोजबीन के बावजूद उसका पता नहीं चल पाया था

कोडरमा जंक्शन से हजारीबाग टाउन जाने वाली सवारी गाड़ी की पिछली बोगी में लगी भीषण आग, यात्रियों में अफरा-तफरी 

कोडरमा जंक्शन से हजारीबाग टाउन जाने वाली सवारी गाड़ी की पिछली बोगी में लगी भीषण आग, यात्रियों में अफरा-तफरी 

कोडरमा जंक्शन से हजारीबाग टाउन जाने वाली सवारी गाड़ी की पिछली बोगी में भीषण आग लगने की सूचना सामने आ रही है.

मनोहरपुर: आनंदपुर प्रखंड के बागचट्टा गांव में छोटे गड्ढेनुमा तालाब में डूबने से भाई-बहन की मौत, परिवार में पसरा मातम

मनोहरपुर: आनंदपुर प्रखंड के बागचट्टा गांव में छोटे गड्ढेनुमा तालाब में डूबने से भाई-बहन की मौत, परिवार में पसरा मातम

मृतकों की पहचान बागचट्टा निवासी अगस्तीन टुडू के 7 वर्षीय पुत्र गुलशन टुडू और 3 वर्षीय पुत्री एंजेल टुडू के रूप में हुई

चार माह की गंभीर बीमार बच्ची के इलाज के लिए तत्काल मदद की दरकार, सरकार से मदद की परिवार ने लगाई गुहार

चार माह की गंभीर बीमार बच्ची के इलाज के लिए तत्काल मदद की दरकार, सरकार से मदद की परिवार ने लगाई गुहार

परिजनों के अनुसार, दिवांशी जन्म से ही फेफड़ों की गंभीर बीमारी से पीड़ित है. उसे सांस लेने में काफी परेशानी हो रही है

पवन साई बने झारखंड BJP के संगठन महामंत्री

पवन साई बने झारखंड BJP के संगठन महामंत्री

पवन साई झारखंड के संगठन महामंत्री बने.