'देश हित में है ईंधन की बचत', पीएम मोदी की अपील परJDU के इस विधायक का समर्थन

लखीसराय में जदयू कार्यालय के उद्घाटन पर विधायक रामानंद मंडल ने पीएम मोदी की ईंधन बचत अपील को सराहा। उन्होंने वैश्विक युद्ध से गहराते संकट के बीच इसे राष्ट्रहित में बताया।

By : Anshuman Parashar
'देश हित में है ईंधन की बचत', पीएम मोदी की अपील परJDU के इस विधायक का समर्थन

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क (सरफराज आलम,लखीसराय) लखीसराय शहर के पुरानी बाजार स्थित कपिल देव शास्त्री आश्रम में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के नए जिला कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया। सूर्यगढ़ा विधायक रामानंद मंडल ने फीता काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री और क्षेत्रीय सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के प्रति अपनी गहरी आस्था व्यक्त की और पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करने का संदेश दिया।

पीएम मोदी के 'ईंधन बचत' आह्वान का पुरजोर समर्थन

उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान विधायक रामानंद मंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से की गई ईंधन बचाने की अपील का पुरजोर समर्थन किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का यह वक्तव्य पूरी तरह से देश हित में है और आज के चुनौतीपूर्ण समय में हर नागरिक को इसे गंभीरता से लेना चाहिए।

वैश्विक संकट और ईंधन की महत्ता

विधायक ने अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का हवाला देते हुए कहा कि "खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध के कारण वर्तमान में पूरे विश्व में ईंधन का संकट गहरा गया है। ऐसे परिवेश में हम सभी देशवासियों के लिए ईंधन की बचत करना अति आवश्यक है। यह न केवल आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण है, बल्कि भविष्य की सुरक्षा के लिए भी जरूरी है।"

वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति

इस अवसर पर जदयू के जिला अध्यक्ष रामानुज शर्मा, वरिष्ठ नेता अशोक शर्मा और लखीसराय नगर परिषद के अध्यक्ष अरविंद पासवान मुख्य रूप से मौजूद रहे। साथ ही, भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उद्घाटन समारोह में हिस्सा लिया और संगठन की मजबूती का संकल्प दोहराया।

संबंधित सामग्री

बिहार में तांडव मचा रही गंगा: लखीसराय बना 'जलकैदी', पिपरिया-बड़हिया में हाहाकार!

बिहार में तांडव मचा रही गंगा: लखीसराय बना 'जलकैदी', पिपरिया-बड़हिया में हाहाकार!

नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में हुई मूसलाधार बारिश और बांधों से छोड़े गए पानी ने बिहार में तबाही का मंज़र खड़ा कर दिया है। 

दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया लखीसराय: अपराधियों ने किसान को गोलियों से किया छलनी 

दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया लखीसराय: अपराधियों ने किसान को गोलियों से किया छलनी 

लखीसराय जिले में बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर पुलिसिया इकबाल को ठेंगा दिखाते हुए दिनदहाड़े बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। 

लखीसराय को केंद्र सरकार की बड़ी सौगात:चानन में बनेगा बिहार का दूसरा अत्याधुनिक फ्रोजन सीमेन स्टेशन

लखीसराय को केंद्र सरकार की बड़ी सौगात:चानन में बनेगा बिहार का दूसरा अत्याधुनिक फ्रोजन सीमेन स्टेशन

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार बिहार के पशुपालकों और किसानों के लिए एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। 

अशोकधाम में सावन की अंतिम सोमवारी पर सुरक्षा कड़ी: पहली बार 'अरघा' से जलार्पण, ड्रोन कैमरे की निगरानी में आस्था का सैलाब

अशोकधाम में सावन की अंतिम सोमवारी पर सुरक्षा कड़ी: पहली बार 'अरघा' से जलार्पण, ड्रोन कैमरे की निगरानी में आस्था का सैलाब

बिहार के लखीसराय जिले के सुप्रसिद्ध इंद्रदमनेश्वर महादेव मंदिर (अशोकधाम) में सावन की चौथी व अंतिम सोमवारी पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। 

Bihar News: लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत

Bihar News: लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत

बिहार के लखीसराय जिले के प्रसिद्ध अशोकधाम मंदिर परिसर में सोमवार को सावन की भीड़ के दौरान भगदड़ मचने से सात महिलाओं की मौत हो गई, जबकि करीब 12 लोग घायल बताए जा रहे हैं।