समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप से ढाई लाख की लूट, ग्राहक बनकर आए बदमाश फरार

By : News11 Bharat
समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप से ढाई लाख की लूट, ग्राहक बनकर आए बदमाश फरार

अफरोज आलम/न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
समस्तीपुर में बेखौफ बदमाशों ने एक बार फिर पुलिसिया व्यवस्था को चुनौती दी है. कल्याणपुर थाना क्षेत्र के खजूरी छटियारी चौक पर स्थित एक सोना-चांदी की दुकान को निशाना बनाते हुए बाइक सवार अपराधी करीब ढाई लाख रुपये मूल्य के सोने के गहने लेकर फरार हो गए.

बताया जा रहा है कि दो बाइकों पर सवार चार युवक ग्राहक बनकर दुकान पर पहुंचे. पहले उन्होंने दुकानदार से सोने की चेन दिखाने को कहा, इसके बाद अलग-अलग प्रकार के सोने के गहने देखने लगे. इसी दौरान उन्होंने ज्यादा वजनदार और बड़े आकार के गहने दिखाने का दबाव बनाया. जब दुकानदार ने ऐसे गहने दुकान में नहीं होने की बात कही, तो बदमाशों ने अचानक हाथापाई शुरू कर दी और सोने के गहने लेकर मौके से फरार हो गए. पीड़ित दुकानदार सचिन कुमार ने बताया कि वह मूल रूप से सीतामढ़ी जिले का निवासी है और पिछले दो वर्षों से खजूरी चौक पर सोना-चांदी और बर्तन की दुकान चला रहा है. घटना के बाद शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे, लेकिन तब तक अपराधी काफी दूर निकल चुके थे.

सूचना मिलते ही कल्याणपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की. दुकान में सीसीटीवी कैमरा नहीं होने के कारण बदमाशों की पहचान में परेशानी आ रही है, हालांकि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी. इधर, घटना के बाद इलाके के व्यापारियों में दहशत का माहौल है और उन्होंने पुलिस से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है.

यह भी पढ़े: किशनगंज में कड़ाके की ठंड, अलाव नदारद, प्रशासन के भरोसे आम लोग व मजदूर
 
संबंधित सामग्री

अब मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी संकट में! जिस मजिस्ट्रेट के आदेश से जुड़ा था नाम, उसका आदेश

अब मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी संकट में! जिस मजिस्ट्रेट के आदेश से जुड़ा था नाम, उसका आदेश

राउज एवेन्यू कोर्ट ने प्राथमिकी दर्ज करने से मना करने वाले मजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेश को किया रद्द

जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल

जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल

भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी, भगवान श्रीकृष्ण और भगवान गणेश की पूजा का विशेष विधान है

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

CSK प्रबंधन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी साझा की है

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति  वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

जोरदार टक्कर में घटनास्थल पर ही पूर्व सरपंच की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जताया विरोध

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

22 सितम्बर को तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, 25 सितम्बर तक मौसम विभाग का येलो अलर्ट