क्राइम

Bihar News: पटना में ज्वेलरी शॉप मालिक पर फायरिंग, पिस्टल छोड़ भागे बदमाश

पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र के पॉश इलाके में अपराधियों ने लूटपाट का विरोध करने पर ज्वेलरी शॉप के मालिक को गोली मार दी।

By : Rani Thakur
Bihar News: पटना में ज्वेलरी शॉप मालिक पर फायरिंग, पिस्टल छोड़ भागे बदमाश

सांकेतिक तस्वीर

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क: पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र के पॉश इलाके में अपराधियों ने लूटपाट का विरोध करने पर ज्वेलरी शॉप के मालिक को गोली मार दी। इस वारदात में आंचल अलंकार ज्वेलर्स' के मालिक दीपक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उनके पेट में गोली लगी है। उन्हें निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी मिली है कि घटनास्थल से एक पिस्टल बरामद की गई है। आरोपितों की पहचान की जा रही है।

घटना शुक्रवार रात करीब 9 बजे की है। दीपक कुमार अपनी दुकान के आगे का शटर आधा गिराकर अंदर बैठे थे, जबकि दुकान का पिछला दरवाजा खुला हुआ था। इसी का फायदा उठाकर एक अपराधी पैदल ही हाथ में पिस्टल लेकर पिछले रास्ते से चुपचाप दुकान के अंदर घुसने लगा। गनीमत यह रही कि दीपक की पत्नी की नजर तुरंत उस हथियारबंद बदमाश पर पड़ गई। बिना डरे उन्होंने विरोध किया और उससे भिड़ गईं।

इसके बाद दीपक कुमार भी अपनी पत्नी की मदद के लिए आगे आए और दोनों ने मिलकर बदमाश का मुकाबला किया। इसी दौरान अपराधी ने फायरिंग कर दी, जिससे गोली सीधे दीपक के पेट में जा लगी। वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। वहीं अपराधी अपनी पिस्टल वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। दीपक को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
 

संबंधित सामग्री

Bihar News: ललन सिंह से मिले नीतीश कुमार, जानिए क्या है इसकी वजह 

Bihar News: ललन सिंह से मिले नीतीश कुमार, जानिए क्या है इसकी वजह 

जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार शनिवार को फिर केंद्रीय मंत्री और जदयू के वरिष्ठ नेता ललन सिंह के आवास पर पहुंचे। 

Bihar News: पटना में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

Bihar News: पटना में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

पटना के मुसल्लहपुर थाना पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह का खुलासा किया है। 

रोजगार मेले में गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- पहले सरकारी नौकरी की नियुक्ति...

रोजगार मेले में गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- पहले सरकारी नौकरी की नियुक्ति...

पटना में आयोजित रोजगार मेले के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रोजगार और नियुक्ति को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा। 

बिहार के Gen-Z से संवाद करेंगे चिराग, इस दिन पटना में होगा ‘Youth Bole To’ कार्यक्रम

बिहार के Gen-Z से संवाद करेंगे चिराग, इस दिन पटना में होगा ‘Youth Bole To’ कार्यक्रम

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के बिहार प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र विवेक ने पार्टी के युवा कार्यक्रम ‘Youth BOLE TO’ की घोषणा की। 

सहरसा में फिर गोलीकांड: आपसी विवाद के दौरान सो रही महिला को लगी गोली, सर्जरी के बाद हालत नाजुक

सहरसा में फिर गोलीकांड: आपसी विवाद के दौरान सो रही महिला को लगी गोली, सर्जरी के बाद हालत नाजुक

सहरसा जिले के सलखुआ थाना क्षेत्र के पंचवीरा गांव के वार्ड नंबर-7 में आपसी विवाद के दौरान गोली चलने से 55 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।