पहले चरण में महागठबंधन के दावों पर केशव प्रसाद मौर्य का पलटवार, बोले- मुंगेरीलाल के हसीन सपना देख रहे राहुल-तेजस्वी

By : Admin
पहले चरण में महागठबंधन के दावों पर केशव प्रसाद मौर्य का पलटवार, बोले- मुंगेरीलाल के हसीन सपना देख रहे राहुल-तेजस्वी

न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद महागठबंधन नेताओं द्वारा की जा रही जीत की भविष्यवाणी पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने तीखा हमला बोला हैं. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को मुंगेरीलाल का हसीन सपना देखने का अधिकार है, लेकिन सच्चाई यह है कि महागठबंधन का खेल पहले चरण में ही खत्म हो चुका है.

उन्होंने दावा किया कि दूसरे चरण में NDA को और बड़ी जीत मिलने वाली हैं. उन्होंने कहा कि 14 नवंबर को आने वाला नतीजा यह साबित करेगा कि बिहार में जंगलराज का युग खत्म हो चुका है और 2030 तक बिहार को विकसित राज्य बनाने का संकल्प पूरा किया जाएगा. उन्होंने आगे कहा कि अब बिहार में न कट्टा चलेगा, न बम चलेगा, न बंदूक चलेगी और न ही अपहरण का उद्योग फलेगा-फूलेगा. माफियागीरी को सदा के लिए बिहार से  खत्म किया जाएगा. 
राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, “सत्ता के बिना उन्हें पागलपन का दौरा पड़ गया है, वह मानसिक रूप से अस्थिर हो गए हैं. कभी बिहार में प्रचार कर तालाब में कूदते है तो कभी अचानक दिल्ली पहुंच जाते हैं.” उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को किसी अच्छे अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज कराना चाहिए.

उन्होंने आगे कांग्रेस की हालत पर तंज कसते हुए कहा कि हरियाणा चुनाव में गुटबाजी के कारण कांग्रेस जनता का विश्वास नहीं जीत सकी और बुरी तरह हार गई. अब एक साल बाद भी वही मुद्दा उठा रहे हैं. 

यह भी पढ़े:  खेसारी लाल ने BJP के स्टार प्रचारको पर जमकर निशाना साधा, कहा- बिहार को लक्ष्य बनाइए, मुझे नहीं

संबंधित सामग्री

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

CSK प्रबंधन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी साझा की है

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति  वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

जोरदार टक्कर में घटनास्थल पर ही पूर्व सरपंच की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जताया विरोध

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

22 सितम्बर को तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, 25 सितम्बर तक मौसम विभाग का येलो अलर्ट

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया