किशनगंज में कड़ाके की ठंड, अलाव नदारद, प्रशासन के भरोसे आम लोग व मजदूर

By : News11 Bharat
किशनगंज में कड़ाके की ठंड, अलाव नदारद, प्रशासन के भरोसे आम लोग व मजदूर

न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
सीमांचल का जिला किशनगंज, जिसे बिहार का दार्जिलिंग भी कहा जाता है, इन दिनों कड़ाके की ठंड की चपेट में है. पिछले दो-तीन दिनों से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. नेपाल और बांग्लादेश के तराई क्षेत्रों से सटे होने के कारण सुबह से ही घना कोहरा छाया रहता है, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई है. न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है, लेकिन ठंडी हवाओं के कारण ठंड का असर ज्यादा महसूस किया जा रहा है.

कड़ाके की ठंड के बावजूद नगर परिषद और जिला प्रशासन की ओर से अब तक शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है. इससे सबसे अधिक परेशानी दिहाड़ी मजदूरों, टोटो चालकों और राहगीरों को हो रही है. मजबूरी में लोग कूड़ा-करकट और कार्टून जलाकर ठंड से बचाव कर रहे हैं, जो स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों के लिए खतरनाक है. आम लोगों का आरोप है कि प्रशासन की सुस्ती उनकी सेहत पर भारी पड़ रही है. इस संबंध में जिला पदाधिकारी विशाल राज ने बताया कि पिछले एक-दो दिनों में ही ठंड बढ़ी है. अलाव के लिए महत्वपूर्ण स्थलों को चिन्हित कर लिया गया है और जल्द ही इसकी व्यवस्था शुरू कर दी जाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि यदि ठंड का प्रकोप और बढ़ता है, तो बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए स्कूलों को बंद करने पर भी विचार किया जाएगा.

यह भी पढ़े: रिकॉर्ड स्तर पर भागलपुर में पहुंचा प्रदुषण,AQI का लेवल 206 दर्ज किया गया
 
संबंधित सामग्री

अब मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी संकट में! जिस मजिस्ट्रेट के आदेश से जुड़ा था नाम, उसका आदेश

अब मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी संकट में! जिस मजिस्ट्रेट के आदेश से जुड़ा था नाम, उसका आदेश

राउज एवेन्यू कोर्ट ने प्राथमिकी दर्ज करने से मना करने वाले मजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेश को किया रद्द

जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल

जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल

भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी, भगवान श्रीकृष्ण और भगवान गणेश की पूजा का विशेष विधान है

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

CSK प्रबंधन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी साझा की है

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति  वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

जोरदार टक्कर में घटनास्थल पर ही पूर्व सरपंच की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जताया विरोध

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

22 सितम्बर को तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, 25 सितम्बर तक मौसम विभाग का येलो अलर्ट