अधिकारियों का तबादला

बिहार में कौशल विकास और रोजगार योजनाओं को मिलेगी रफ्तार, नियोजन सेवा और ITI के अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग ने बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। इसके तहत कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

By : Rani Thakur
बिहार में कौशल विकास और रोजगार योजनाओं को मिलेगी रफ्तार, नियोजन सेवा और ITI के अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

सांकेतिक तस्वीर

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग ने बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। विभाग ने प्रशासनिक आवश्यकता के आधार पर बिहार नियोजन सेवा तथा बिहार औद्योगिक प्रशिक्षण सेवा (ITI) के कई अधिकारियों का ट्रांसफर करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

जिला नियोजन पदाधिकारियों समेत कई अधिकारियों का तबादला

विभागीय अधिसूचना संख्या 688 के अनुसार उप निदेशक (नियोजन) राजीव रंजन कुमार को मुख्यालय पटना से मगध प्रमंडल, गया भेज दिया गया है। जबकि, श्वेता वशिष्ठ को मुजफ्फरपुर से मुंगेर, शिखा राय को शेखपुरा से मुजफ्फरपुर, राणा अमितेष को बेगूसराय से वैशाली और गार्गी को पटना स्थित विश्वविद्यालय नियोजन केंद्र में भेजा गया है। इसके अलावा अंजलि कुमारी को अवर प्रादेशिक नियोजनालय (पटना), जबकि अंकिता को सहरसा से खगड़िया और आकृति कुमारी को गया से जमुई का जिला नियोजन पदाधिकारी नियुक्त किया गया है।

ITI संस्थानों में उप प्राचार्यों की नई तैनाती

रंजीत कुमार को महिला ITI फारबिसगंज, सैफुर रब मुजाहिद को महिला ITI दरभंगा, नित्यानंद कुमार को महिला ITI रोहतास, राजेश पासवान को महिला ITI डुमरांव (बक्सर) और गौतम कुमार को ITI औरंगाबाद में उप प्राचार्य का दायित्व दिया गया है। 

प्राचार्यों को भी मिली नई पोस्टिंग और अतिरिक्त प्रभार

राज कुमार ठाकुर को महिला ITI दरभंगा से दीघा (पटना) ट्रांसफर करते हुए मोकामा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं, कुमार विकास रजक को भागलपुर से महिला ITI दरभंगा भेजा गया है। जबकि, विकास चंद्र को दीघा से ITI भागलपुर ट्रांसफर करते हुए कहलगांव और भागलपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

व्यवस्था को मजबूत करने की पहल

माना जा रहा है कि विभाग का यह प्रशासनिक फेरबदल नए शैक्षणिक सत्र से पहले कौशल विकास और रोजगार सृजन से जुड़ी योजनाओं को बेहतर ढंग से लागू करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। 
 

संबंधित सामग्री

Bihar News: ललन सिंह से मिले नीतीश कुमार, जानिए क्या है इसकी वजह 

Bihar News: ललन सिंह से मिले नीतीश कुमार, जानिए क्या है इसकी वजह 

जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार शनिवार को फिर केंद्रीय मंत्री और जदयू के वरिष्ठ नेता ललन सिंह के आवास पर पहुंचे। 

Bihar News: पटना में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

Bihar News: पटना में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

पटना के मुसल्लहपुर थाना पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह का खुलासा किया है। 

रोजगार मेले में गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- पहले सरकारी नौकरी की नियुक्ति...

रोजगार मेले में गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- पहले सरकारी नौकरी की नियुक्ति...

पटना में आयोजित रोजगार मेले के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रोजगार और नियुक्ति को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा। 

बिहार के Gen-Z से संवाद करेंगे चिराग, इस दिन पटना में होगा ‘Youth Bole To’ कार्यक्रम

बिहार के Gen-Z से संवाद करेंगे चिराग, इस दिन पटना में होगा ‘Youth Bole To’ कार्यक्रम

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के बिहार प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र विवेक ने पार्टी के युवा कार्यक्रम ‘Youth BOLE TO’ की घोषणा की। 

सहरसा में फिर गोलीकांड: आपसी विवाद के दौरान सो रही महिला को लगी गोली, सर्जरी के बाद हालत नाजुक

सहरसा में फिर गोलीकांड: आपसी विवाद के दौरान सो रही महिला को लगी गोली, सर्जरी के बाद हालत नाजुक

सहरसा जिले के सलखुआ थाना क्षेत्र के पंचवीरा गांव के वार्ड नंबर-7 में आपसी विवाद के दौरान गोली चलने से 55 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।