विदाई की जिद 

पत्नी की विदाई की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक, घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा

गोपालगंज के कटेया से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पत्नी की विदाई की मांग को लेकर एक युवक मोबाइल टावर पर जा चढ़ा।

By : Rani Thakur
पत्नी की विदाई की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक, घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
नमो नारायण मिश्रा / गोपालगंज:
गोपालगंज के कटेया से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पत्नी की विदाई की मांग को लेकर एक युवक मोबाइल टावर पर जा चढ़ा। युवक को टावर पर चढ़ा देख मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। काफी देर तक युवक टावर पर ही मौजूद रहा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश में जुट गई।

दरअसल, पूरा मामला कटेया थाना क्षेत्र के कटेया नगर पंचायत स्थित वैष्णो मठ के समीप का है। जहां उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के खुखुन्दू गांव निवासी अनीस माझी मोबाइल नेटवर्क कंपनी के टावर पर चढ़ गया।

बताया जा रहा है कि अनीस माझी की शादी कटेया थाना क्षेत्र के कुकुरभुक्का गांव में हुई है। युवक का आरोप है कि उसकी पत्नी करीब चार साल से मायके में रह रही है। पत्नी की विदाई नहीं होने से नाराज युवक ने टावर पर चढ़कर अपनी मांग पूरी कराने की कोशिश।

युवक को टावर पर चढ़ा देख आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। लोग लगातार युवक से नीचे उतरने की अपील करते रहे। लेकिन युवक काफी देर तक टावर पर ही मौजूद रहा।

घटना की जानकारी मिलते ही कटेया थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस और स्थानीय लोगों ने युवक को समझाने की कोशिश शुरू की साथ ही उसे सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास किया गया।

फिलहाल युवक के टावर पर चढ़ने से इलाके में घंटों हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा। वहीं, किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।

संबंधित सामग्री

पूर्व पुलिस महानिदेशक विनय कुमार बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त

पूर्व पुलिस महानिदेशक विनय कुमार बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त

बिहार के डीजीपी विनय कुमार अब नई भूमिका में नजर आएंगे. उन्हें राज्य का नया मुख्य सूचना आयुक्त नियुक्त किया गया है.

राजन कुमार हत्याकांड: पिता के दिल्ली से लौटने के बाद हुआ अंतिम संस्कार, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

राजन कुमार हत्याकांड: पिता के दिल्ली से लौटने के बाद हुआ अंतिम संस्कार, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

मोतिहारी के छतौनी थाना क्षेत्र मे चाकू मारकर की गई राजन कुमार की हत्या के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। 

सहरसा पुलिस को मिली बड़ी सफलता: 891 लीटर कोडिनयुक्त कफ सिरप के साथ दो कारोबारी गिरफ्तार

सहरसा पुलिस को मिली बड़ी सफलता: 891 लीटर कोडिनयुक्त कफ सिरप के साथ दो कारोबारी गिरफ्तार

जिले में अवैध मादक पदार्थ, शराब निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिहार थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 

अगर पढ़ाई करनी है, आगे बढ़ना है तो मोबाइल तो छोड़ना होगा: सीएम सम्राट

अगर पढ़ाई करनी है, आगे बढ़ना है तो मोबाइल तो छोड़ना होगा: सीएम सम्राट

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को दानापुर के रामजीचक स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में आयोजित PTM और पेंटिंग कॉम्पिटिशन में शामिल हुए। 

लखीसराय में भीषण सड़क हादसा: गंगा स्नान कर लौट रही महिलाओं से भरा ऑटो खड़े ट्रक में घुसा

लखीसराय में भीषण सड़क हादसा: गंगा स्नान कर लौट रही महिलाओं से भरा ऑटो खड़े ट्रक में घुसा

बिहार के लखीसराय जिले के बालगुदर पेट्रोल पंप के पास एक दर्दनाक और दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है।