बैंक न्यूज़

आज संडे है, लेकिन बैंक खुला है... SBI समेत इन सरकारी बैंकों में हो रहा काम

कई बैंकों के कर्मचारियों ने रविवार को बैंक आने से मन कर दिया है. इस वजह से कई बैंक आज खुले तो हैं, लेकिन कर्मचारियों के न होने के कारण बैंक में कामकाज ठप पड़ा है.

By : Dipali Kumari
आज संडे है, लेकिन बैंक खुला है... SBI समेत इन सरकारी बैंकों में हो रहा काम

न्यूज़11 भारत 
नेशनल/डेस्क:
 आज रविवार है, लेकिन इसके बावजूद आज आप बैंक से जुड़े कामकाम कर सकते हैं. जी हां, आज रविवार होने के बावजूद देशभर में सरकारी बैंक खुले हैं. तो अगर आपको भी बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो घर से निकलने से पहले, यहां एक बार जरूर चेक कर लें कि आज कौन-कौन से बैंक खुले हैं. 

आज कौन-कौन से बैंक खुले हैं?

वित्त मंत्रालय के आदेश के मुताबिक आज सभी सरकारी बैंक (PSBs) और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRBs) सामान्य दिनों की तरह काम करेंगे. आज ये सभी बैंक खुले रहेंगे. 

  • भारतीय स्टेट बैंक (SBI)
  • पंजाब नेशनल बैंक (PNB)
  • बैंक ऑफ बड़ौदा
  • केनरा बैंक
  • यूनियन बैंक ऑफ इंडिया
  • बैंक ऑफ इंडिया
  • सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया
  • इंडियन बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक

हालांकि बैंक कर्मचारी यूनियन ने रविवार को बैंक खुले रखने का विरोध जताया है. इस वजह कई बैंकों के कर्मचारियों ने रविवार को बैंक आने से मन कर दिया है. इस वजह से कई बैंक आज खुले तो हैं, लेकिन कर्मचारियों के न होने के कारण बैंक में कामकाज ठप पड़ा है. ऐसे में पहले पता कर लें कि आपके बैंक में आज कामकाज हो रहा है या नहीं. 

रविवार को क्यों खुला है बैंक ?

बताते चलें बैंक कर्मियों ने 28 सितंबर से तीन दिवसीय हड़ताल की घोषणा की है. सामान्यतः साप्ताहिक अवकाश के अनुसार 26-27 सितंबर बैंक बंद रहते और फिर 28 सितंबर से 30 सितंबर तक हड़ताल की वजह से बैंक बंद रहते. इस तरह लगातार 5 दिनों तक बैंकों का कामकाज ठप हो जाता, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता. 
इस समस्या से बचने के लिए RBI ने अधिसूचना जारी कर रविवार को बैंक खुला रखने का निर्देश दिया है.  और इसी वजह से कल रविवार को बैंक खुले रहेंगे. 

इसे भी पढ़ें: Asian Games 2026: कबड्डी में भारत की झोली में आया एक और गोल्ड, पुरुष टीम ने फाइनल में ईरान को 40-34 से दी मात 

संबंधित सामग्री

पूर्वी सिंहभूम में करंट लगने से तीन हाथियों की मौत

पूर्वी सिंहभूम में करंट लगने से तीन हाथियों की मौत

हाथियों की मौत की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई है.

रांची रेलवे स्टेशन से अगवा 4 साल का बच्चा सकुशल बरामद, 5 आरोपी गिरफ्तार

रांची रेलवे स्टेशन से अगवा 4 साल का बच्चा सकुशल बरामद, 5 आरोपी गिरफ्तार

धनबाद और साहिबगंज पुलिस के सहयोग से अपहृत बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया है.

जमशेदपुर में अपराध पर लगाम लगाने निकली पुलिस, आम लोगों पर बरसी लाठियां

जमशेदपुर में अपराध पर लगाम लगाने निकली पुलिस, आम लोगों पर बरसी लाठियां

रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस लोगों को धमकाती और उन पर लाठियां बरसाती नजर आ रही है. 

खूंटी में 276 पुलिसकर्मियों का तबादला, बाबू बंशी साव बने नए थाना प्रभारी

खूंटी में 276 पुलिसकर्मियों का तबादला, बाबू बंशी साव बने नए थाना प्रभारी

पुलिस केंद्र में तैनात इंस्पेक्टर बाबू बंशी साव को खूंटी थाना का नया प्रभारी बनाया गया है.