न्यूज़11 भारत
जमशेदपुर/डेस्क: जिले के बिष्टुपुर स्थित LIC बिल्डिंग में देर रात करीब 2 बजे अचानक भीषण आग लग गई. आग की लपटें इतनी भयावह थी कि पूरी बिल्डिंग को अपने आगोश में ले लिया. इस अगलगी की घटना में सारा सामान जलकर खाक हो गया. आग की लपटें आसपास की बिल्डिंग की ओर बढ़ रही थी, लेकिन समय रहते दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. करीब 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका.
फिलहाल शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है. इस अगलगी में करोड़ों रुपये के नुकसान का आकलन लगाया जा रहा है. 200 से अधिक कंप्यूटर, 20 लैपटॉप और 45 AC जलकर खाक हो गए.

मिली जानकारी के अनुसार इस बिल्डिंग में गेल इंडिया कंपनी के दो कर्मचारी रात्रि ड्यूटी कर रहे थे. आग लगने के बाद दोनों बिल्डिंग में ही फंस गए. हालांकि टाटा स्टील के अग्निशमन विभाग के लोगों ने दोनों कर्मचारियों को बाहर निकाला.
इसे भी पढ़ें: गोलमुरी स्थित केनरा बैंक डकैती: पुलिस ने जारी की तीन अपराधियों की तस्वीरें, 2-2 लाख रुपए का इनाम घोषित