कटिहार विकास भवन में नशा मुक्ति का संदेश,डी एम ने की जागरूकता की अपील

By : News11 Bharat
कटिहार विकास भवन में नशा मुक्ति का संदेश,डी एम ने की जागरूकता की अपील

न्यूज11  भारत

कटिहार/डेस्क: कटिहार विकास भवन के सभागार में मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के निर्देशानुसार “नशा मुक्ति दिवस” का आयोजन बड़े ही गरिमामय माहौल में किया गया. कार्यक्रम में जिला अधिकारी मनेश कुमार मीणा, एसएसपी अभिजीत सिंह, उत्पाद अधीक्षक सहित कई वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे. सभी ने सामूहिक रूप से नशा मुक्ति को पूर्ण रूप से लागू कराने की शपथ ली और समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प दोहराया. जिला अधिकारी मनेश कुमार मीणा ने अपने संबोधन में जिलेवासियों को संविधान दिवस एवं नशा मुक्ति दिवस की शुभकामनाएं दीं. 

उन्होंने बताया कि राज्य एवं जिला स्तर पर जागरूकता से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं. विभिन्न विद्यालयों में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया. डीएम ने नशा मुक्ति अभियान को सामूहिक परिवर्तन का अभियान बताते हुए कहा कि समाज के हर वर्ग की भागीदारी से ही इस मिशन को सफल बनाया जा सकता है. उन्होंने अपील की कि यदि किसी व्यक्ति को नशे की लत से जूझते हुए देखें तो तुरंत पुलिस प्रशासन को सूचित करें या नजदीकी नशा मुक्ति केंद्र तक पहुंचाने में सहयोग करें. उन्होंने यह भी बताया कि जिले में नशा मुक्ति को लेकर पिछले दिनों बेहतर उपलब्धियां दर्ज की गई हैं, जो समाज के सहयोग का परिणाम है. कार्यक्रम के अंत में प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं और उत्पाद विभाग की टीम को सम्मानित किया गया. पूरा कार्यक्रम नशा मुक्त समाज की दिशा में एक सकारात्मक पहल साबित हुआ.

यह भी पढ़ें: कांग्रेस कार्यालय में संविधान संरक्षण एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा विषयक पर संगोष्ठी संपन्न

संबंधित सामग्री

बिहार में MLC चुनाव की तारीख तय, चुनाव आयोग का शेड्यूल जारी  

बिहार में MLC चुनाव की तारीख तय, चुनाव आयोग का शेड्यूल जारी  

बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर चुनाव की घोषणा कर दी गई है। इनमें 4 स्नातक और 4 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। 

करम डाली व जावा संग सजेगा अखड़ा, मांदर की थाप पर झूमेंगे गांव

करम डाली व जावा संग सजेगा अखड़ा, मांदर की थाप पर झूमेंगे गांव

प्रकृति और भाई-बहन के रिश्ते का पर्व है करमा, सात दिन चलता है उत्सव, आज दिनभर उपवास रखेंगी बहनें

आय से अधिक संपत्ति का मामला: भवन निर्माण निगम के GM के 4 ठिकानों पर छापा

आय से अधिक संपत्ति का मामला: भवन निर्माण निगम के GM के 4 ठिकानों पर छापा

बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड के महाप्रबंधक (तकनीकी) कमलेश कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार सुबह बड़ी कार्रवाई की है।

पत्नी का मायके जाना और पति को घरजमाई बनाने की इच्छा ‘क्रूरता’ नहीं : झारखंड हाईकोर्ट

पत्नी का मायके जाना और पति को घरजमाई बनाने की इच्छा ‘क्रूरता’ नहीं : झारखंड हाईकोर्ट

तलाक के लिए क्रूरता इतनी गंभीर होनी चाहिए कि पति-पत्नी का एक साथ रहना मुश्किल या असहनीय हो जाए - हाई कोर्ट