राजीव कुमार/न्यूज11 भारत
पूर्णियां/डेस्क: पूर्णिया के धमदाहा विधानसभा के जदयू प्रत्याशी मंत्री लेसी सिंह ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र में जनसम्पर्क अभियान निकाला. इस दौरान मंत्री लेसी सिंह के काफीले के साथ गोकुलपुर पंचायत समेत कई गांव में घूम-घूम कर लोगों से एनडीए के पक्ष में वोट देने की अपील की. मीडिया से बात करते हुए लेसी सिंह ने कहा कि उन्होंने क्षेत्र में विकास का काम किया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हर क्षेत्र में विकास किया है . नीतीश सरकार में महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों सबके लिए काम किया गया है. जिस कारण इस बार के चुनाव में महिला और युवाओं का अपार समर्थन मिल रहा है.
यह भी पढ़ें: स्मृति ईरानी ने किया मुंगेर में रोड शो, भाजपा प्रत्याशी कुमार प्रणय के समर्थन में मांगा वोट