नाथनगर में विधायक मिथुन कुमार की आभार यात्रा, महिलाओं ने आरती उतारकर किया स्वागत, कटाव स्थल का किया निरीक्षण

By : News11 Bharat
नाथनगर में विधायक मिथुन कुमार की आभार यात्रा, महिलाओं ने आरती उतारकर किया स्वागत, कटाव स्थल का किया निरीक्षण

शम्भू भगत/न्यूज11  भारत

भागलपुर/डेस्क: भागलपुर नाथनगर विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधायक मिथुन कुमार ने आज भव्य आभार यात्रा निकाली. यह यात्रा नाथनगर क्षेत्र के कई मोहल्लों और पंचायतों से होकर गुजरी. यात्रा के दौरान एनडीए कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया. महिलाओं ने पारंपरिक अंदाज़ में आरती उतारकर विधायक मिथुन कुमार का स्वागत किया.

यात्रा के दौरान विधायक मिथुन कुमार बेरिया पंचायत क्षेत्र के कटाव प्रभावित स्थल पर पहुंचे और वहां की स्थिति का निरीक्षण किया. उन्होंने अधिकारियों से इस क्षेत्र में जल्द से जल्द आवश्यक कार्य करवाने की बात भी कही.इस मौके पर मिथुन कुमार ने कहा कि जनता ने उन्हें जिस भरोसे और प्रेम के साथ विजय दिलाई है उस पर वे पूरी तरह खरा उतरेंगे. उन्होंने कहा कि नाथनगर में विकास की रफ्तार अब और तेज होगी. उन्होंने यह भी जोड़ा कि भागलपुर के सभी विधानसभा क्षेत्रों में जनता ने एनडीए के समर्पित उम्मीदवारों पर भरोसा जताया है जो पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है.

यह भी पढ़ें: चलती ट्रेन से गिरते महिला-बच्चे की RPF कांस्टेबल ने बचाई जान, गया जंक्शन पर बड़ा हादसा टला

संबंधित सामग्री

अब मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी संकट में! जिस मजिस्ट्रेट के आदेश से जुड़ा था नाम, उसका आदेश

अब मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी संकट में! जिस मजिस्ट्रेट के आदेश से जुड़ा था नाम, उसका आदेश

राउज एवेन्यू कोर्ट ने प्राथमिकी दर्ज करने से मना करने वाले मजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेश को किया रद्द

जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल

जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल

भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी, भगवान श्रीकृष्ण और भगवान गणेश की पूजा का विशेष विधान है

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

CSK प्रबंधन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी साझा की है

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति  वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

जोरदार टक्कर में घटनास्थल पर ही पूर्व सरपंच की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जताया विरोध

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

22 सितम्बर को तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, 25 सितम्बर तक मौसम विभाग का येलो अलर्ट