MLC चुनाव

MLC चुनाव: BJP ने की उम्मीदवारों की घोषणा, 4 सीटों पर प्रत्याशी तय  

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लगाई है।

By : Rani Thakur
MLC चुनाव: BJP ने की उम्मीदवारों की घोषणा, 4 सीटों पर प्रत्याशी तय  

न्यूज 11 भारत/बिहारर डेस्क 
अश्मित सिन्हा/पटना:
बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने कोटे की चार सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा मंगलवार को कर दी है।

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लगाई है। पार्टी ने पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से मौजूदा विधान पार्षद नवल किशोर यादव को एक बार फिर उम्मीदवार बनाया है।

वहीं, कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. एनके यादव को दोबारा मौका दिया गया है। भाजपा ने दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से सर्वेश कुमार को प्रत्याशी बनाया है। तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से नरेंद्र प्रसाद सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है।

भाजपा के घोषित उम्मीदवारों में दो ऐसे नाम हैं, जो पहले से विधान परिषद में हैं और पार्टी ने उन्हें फिर से चुनाव मैदान में उतारा है। नवल किशोर यादव पटना शिक्षक और डॉ. एनके यादव कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते रहे हैं।

वहीं, दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से सर्वेश कुमार और तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से नरेंद्र प्रसाद सिंह को मौका दिया गया है।

सर्वेश कुमार वर्तमान में निर्दलीय विधान पार्षद हैं, जबकि नरेंद्र प्रसाद सिंह भी विधान पार्षद रहे हैं। वे तिरहुत शिक्षक सीट पर निर्वाचित हो चुके हैं। 

निर्वाचन आयोग ने बिहार की इन आठ सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान की तारीख निर्धारित की है। मतगणना 27 अक्टूबर को होगी।
 
संबंधित सामग्री

Bihar Flood: चंपारण तटबंध टूटने पर गरजे पप्पू यादव, कार्रवाई की मांग 

Bihar Flood: चंपारण तटबंध टूटने पर गरजे पप्पू यादव, कार्रवाई की मांग 

पप्पू यादव ने पश्चिम चंपारण के बाढ़ प्रभावित इलाकों के पीड़ितों से मुलाकात कर राहत सामग्री और नगदी का वितरण किया।

मोतिहारी में DIG का औचक निरीक्षण, 5 सिपाही और मुंशी निलंबित

मोतिहारी में DIG का औचक निरीक्षण, 5 सिपाही और मुंशी निलंबित

मोतिहारी में चंपारण रेंज के DIG हर किशोर राय ने आधी रात नगर थाना का औचक निरीक्षण किया। 

गया पहुंचीं स्मिता ठाकरे, बालासाहेब और पूर्वजों की शांति के लिए किया पिंडदान; बोलीं- ‘गर्व से कहो हम हिंदू हैं’

गया पहुंचीं स्मिता ठाकरे, बालासाहेब और पूर्वजों की शांति के लिए किया पिंडदान; बोलीं- ‘गर्व से कहो हम हिंदू हैं’

मोक्षभूमि गया में शिवसेना संस्थापक बालासाहेब ठाकरे की बहू स्मिता ठाकरे ने अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान और तर्पण किया।

छठियारी कार्यक्रम में डीजे पर विवाद, तीन भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत

छठियारी कार्यक्रम में डीजे पर विवाद, तीन भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत

नवादा जिले के कादिरगंज थाना क्षेत्र के देवनपुरा गांव में सोमवार की देर रात छठियारी कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। 

बेगूसराय में दुष्कर्म के बाद युवती का वीडियो किया वायरल, तेजस्वी ने सरकार पर बोला हमला 

बेगूसराय में दुष्कर्म के बाद युवती का वीडियो किया वायरल, तेजस्वी ने सरकार पर बोला हमला 

बेगूसराय दुष्कर्म मामले पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने हमला बोला है।