दिनदहाड़े चोरी

चंद्रपुरा के डीवीसी आवासीय कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, 46 लाख के जेवर और नगद लेकर चंपत हुए अपराधी

चंद्रपुरा थाना क्षेत्र में डीवीसी आवासीय कॉलोनी F/D-5 में दिनदहाड़े एक लाख नगदी और 45 लाख के जेवर समेत 46 लाख की चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है.

By : Ark Sahuliyar
चंद्रपुरा के डीवीसी आवासीय कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, 46 लाख के जेवर और नगद लेकर चंपत हुए अपराधी

प्रभाकर कुमार/न्यूज़11 भारत 
चंद्रपुरा/डेस्क:
चंद्रपुरा थाना क्षेत्र में डीवीसी आवासीय कॉलोनी F/D-5 में दिनदहाड़े एक लाख नगदी और 45 लाख के जेवर समेत 46 लाख की चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है. उक्त क्वार्टर गोपाल सिंह का है, जिनका निधन दो वर्ष पूर्व हो गया था. उनकी पत्नी डौली सिंह अपने बच्चो के साथ क्वार्टर में रहती है. 

रोजाना की तरह बच्चो को स्कूल भेजने के बाद वो चंद्रपुरा स्टेशन के पास जहां वह अपना घर बना रही है, वहां चली गयी थी. इसी  बीच चोरों ने क्वार्टर को निशाना बनाया और 45 लाख का जेवर सहित एक लाख नगद लेकर चंपत हो गए. स्कूल से बच्चे दोपहर 2.50 बजे जब क्वार्टर लौटे तो उन्होंने अपने घर को खुला देखा. घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और समान बिखरा हुआ था. 

इसके बाद बच्चों ने घटना की सूचना अपनी मां को दी. जिसके बाद पीड़िता अपने क्वार्टर पहुंची. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया. वहीं, 13 दिन पहले डबल मर्डर की घटना हुई थी, जिसका अब तक खुलासा नहीं हुआ है और फिर दिन के उजाले में बड़ी चोरी की घटना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रही है. 
 
संबंधित सामग्री

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने 30 सितंबर को बुलाया झारखंड बंद, वर्षों से लंबित मांगों को लेकर आह्वान

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने 30 सितंबर को बुलाया झारखंड बंद, वर्षों से लंबित मांगों को लेकर आह्वान

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर 30 सितंबर को झारखंड बंद रहेगा.

बाघमारा थाना क्षेत्र के केशरगढ़ा बस्ती के समीप CISF की छापेमारी, 30 टन कोयला और एक डीजल जेनरेटर सेट जब्त

बाघमारा थाना क्षेत्र के केशरगढ़ा बस्ती के समीप CISF की छापेमारी, 30 टन कोयला और एक डीजल जेनरेटर सेट जब्त

CISF ने बाघमारा थाना क्षेत्र के केशरगढ़ा बस्ती के समीप छापेमारी करते हुए 30 टन कोयला और एक डीजल जेनरेटर सेट जब्त किया. इस छापेमारी में भारी संख्या में CISF के जवान उपस्थित रहे.

बिंदल मॉल में हुई फायरिंग मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दो अपराधी गिरफ्तार 

बिंदल मॉल में हुई फायरिंग मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दो अपराधी गिरफ्तार 

मरीन ड्राइव स्थित बिंदल मॉल में हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है.

रातू सामूहिक दुष्कर्म मामले में रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार.. दो नाबालिगों को किया गया निरुद्ध 

रातू सामूहिक दुष्कर्म मामले में रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार.. दो नाबालिगों को किया गया निरुद्ध 

करमा पर्व की रात रातू में युवती के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि दो नाबालिगों को निरुद्ध किया गया.

जामताड़ा के चेगायडीह गांव में एक दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से तीन मासूम बच्चों की मौत 

जामताड़ा के चेगायडीह गांव में एक दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से तीन मासूम बच्चों की मौत 

जामताड़ा सदर थाना क्षेत्र के चेगायडीह गांव में एक दर्दनाक हादसे में तीन मासूम बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई. तीनों बच्चे खेलते-खेलते तालाब की ओर चले गए थे.