पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर बोले सांसद डॉ. संजय जायसवाल- 90 के दशक का इतिहास रक्तरंजित रहा है

अपराध के खिलाफ बयान देने को बताया हास्यास्पद

By : News11 Bharat
पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर बोले सांसद डॉ. संजय जायसवाल- 90 के दशक का इतिहास रक्तरंजित रहा है

न्यूज11  भारत

बेतिया/डेस्क:  पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी को लेकर बेतिया से भाजपा सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि पप्पू यादव द्वारा अपराध के खिलाफ बयान देना हास्यास्पद है.

डॉ. संजय जायसवाल ने कहा, “90 के दशक में हम भी पटना मेडिकल कॉलेज के छात्र थे. पप्पू यादव किस तरह के व्यक्ति रहे हैं, यह पूरा बिहार जानता है. जब वह अपराध के खिलाफ बोलते हैं तो हमें अपने ऊपर भी हंसी आती है और उन पर भी.”

उन्होंने आगे कहा कि “अजीत सरकार हत्याकांड से लेकर बृज बिहारी हत्याकांड तक, पप्पू यादव का नाम जुड़ता रहा है. इतना ही नहीं, हेडली ने अपने नोट में खुद लिखा था कि पप्पू यादव उसे ट्रेन के फर्स्ट क्लास सीट के नीचे छिपाकर नेपाल भेजने में मदद कर रहे थे. वही हेडली, जिसे एके-47 के साथ गिराया गया था.”
डॉ. जायसवाल ने आरोप लगाया कि पप्पू यादव ने कई गंभीर अपराधियों को बचाने में भूमिका निभाई है. उन्होंने कहा, “पप्पू यादव जैसे क्रिमिनल्स को अगर कोई पूछता है कि इन्हें गिरफ्तार कैसे किया गया, तो आश्चर्य होता है कि ये अब तक छूटे कैसे रहे.”

उन्होंने 90 के दशक को याद करते हुए कहा कि वह दौर पूरी तरह रक्तरंजित था और उस समय चीन से आने वाले टेक्सटाइल्स की स्मगलिंग का बड़ा केंद्र पूर्णिया हुआ करता था .

डबल इंजन सरकार के बजट से बिहार और देश को मिलेगी नई गति : भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार

मुंगेर विधानसभा कार्यालय में शनिवार दोपहर 2 बजे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार के बजट 2026-27 और बिहार सरकार के बजट 2026-27 की जमकर सराहना की. उन्होंने कहा कि ये दोनों बजट देश और बिहार को तेज विकास की दिशा में आगे ले जाने वाले साबित होंगे.

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए श्री नीरज कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत केंद्रीय बजट युवा शक्ति, महिला सशक्तिकरण, किसान समृद्धि, हरित ऊर्जा, इंफ्रास्ट्रक्चर और डिजिटल इंडिया को मजबूती देता है. ₹12.2 लाख करोड़ के ऐतिहासिक पूंजीगत व्यय, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, धन-धान्य कृषि योजना, बायोफार्मा शक्ति, एमएसएमई स्केल-अप, एआई और सेमीकंडक्टर जैसे क्षेत्रों में निवेश से विकसित भारत 2047 के संकल्प को नई ऊर्जा मिली है.

उन्होंने बिहार सरकार के ₹3.47 लाख करोड़ के बजट को राज्य का अब तक का सबसे बड़ा और जनहितकारी बजट बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में शिक्षा पर ₹68 हजार करोड़ से अधिक, स्वास्थ्य पर ₹21 हजार करोड़, ग्रामीण विकास पर ₹23 हजार करोड़ का प्रावधान किया गया है. साथ ही सभी घरों को 125 यूनिट मुफ्त बिजली, मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत महिलाओं को ₹2 लाख की सहायता और 1 करोड़ रोजगार सृजन का लक्ष्य बिहार के आम लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगा.

प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि जब केंद्र और राज्य सरकार की विकास सोच एक समान होती है, तो परिणाम भी शानदार होते हैं. डबल इंजन सरकार के तालमेल से सड़क, रेल, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और महिला सशक्तिकरण के हर क्षेत्र में बिहार को नई रफ्तार मिल रही है.

उन्होंने अंत में कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि बिहार के हर परिवार की बेहतरी का रोडमैप है. भारतीय जनता पार्टी विकास की इस यात्रा में बिहार की जनता के साथ मजबूती से खड़ी है.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिलाध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार पोद्दार, प्रदेश कार्य समिति सदस्य ओमप्रकाश ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष प्राणरंजन विकास, संतोष कुमार पोद्दार, दीपक कुमार, जिला मीडिया प्रभारी रवि शर्मा, जिला सोशल मीडिया प्रभारी चेतन कुमार, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार दुलार, लघु उद्योग जिला संयोजक मोहन वर्मा, रामानंद प्रसाद, पूर्व नगर अध्यक्ष मणिशंकर भोलू, पूर्व जिला प्रवक्ता मनीष कुमार सिंह, चन्दभानू प्रसाद, अशोक ठाकुर, अभिनंदन कुमार, रूद्र शर्मा, मनीष कुमार सहित दर्जनों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें:सांसद पप्पू यादव को दो दिन की न्यायिक हिरासत, PMCH में रहेंगे भर्ती

संबंधित सामग्री

चैनपुर क्षेत्र के सेमरटांड़ में 5.85 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर मिली सफलता

चैनपुर क्षेत्र के सेमरटांड़ में 5.85 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर मिली सफलता

सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन कर की गई कार्रवाई

जामताड़ा एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली सफलता

जामताड़ा एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली सफलता

आरटीओ ई-चालान डाउनलोड करवा कर उनकी सारे गोपनीय जानकारी हासिल कर ई-वॉलेट के माध्यम से करते थे साइबर ठगी

पुलिस टीम पर हमला और फायरिंग मामले में चार गिरफ्तार, एक बाइक और दो लग्जरी कार जप्त

पुलिस टीम पर हमला और फायरिंग मामले में चार गिरफ्तार, एक बाइक और दो लग्जरी कार जप्त

ड्रोन से कैमूर में पुलिस टीम पर हमला करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

खण्डामौदा निवासी प्रेम कुमार बेरा तमिलनाडु पर कंपनी क्वार्टर में पंखे पर रस्सी के सहारे की आत्महत्या

खण्डामौदा निवासी प्रेम कुमार बेरा तमिलनाडु पर कंपनी क्वार्टर में पंखे पर रस्सी के सहारे की आत्महत्या

प्रेम कुमार पिछले 20 सालों से तमिलनाडु स्थित एक्यूरे कास्टिंग कंपनी में काम करता था, बीच-बीच में घर आता था