न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को आज अदालत में पेश किया जा सकता हैं. जानकारी के अनुसार, MP-MLA कोर्ट में उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई होने की संभावना हैं. कोर्ट सूत्रों का कहना है कि यदि सुरक्षा व्यवस्था सामान्य रही तो आज पप्पू यादव को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा.
बता दें कि, सोमवार को पप्पू यादव की जमानत याचिका पर होने वाली सुनवाई टल गई थी. कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद न्यायालय परिसर में सुरक्षा कारणों से कार्यवाही स्थगित कर दी गई थी. धमकी के बाद पूरे कोर्ट परिसर को अलर्ट पर रखा गया था और अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए थे.