एक्शन 

मुंगेर: PM मोदी पर आपत्तिजनक FB पोस्ट पड़ा भारी, RJD के महानगर अध्यक्ष जुनैद मकबूर गिरफ्तार

मुंगेर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक पोस्ट करना RJD के महानगर अध्यक्ष जुनैद मकबूर को भारी पड़ गया। 

By : Rani Thakur
मुंगेर: PM मोदी पर आपत्तिजनक FB पोस्ट पड़ा भारी, RJD के महानगर अध्यक्ष जुनैद मकबूर गिरफ्तार

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
रोहित कुमार/मुंगेर:
मुंगेर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक पोस्ट करना RJD के महानगर अध्यक्ष जुनैद मकबूर को भारी पड़ गया। कासिम बाजार थाना पुलिस ने शिकायत और प्रारंभिक डिजिटल जांच के बाद जुनैद मकबूर को बेलन बाजार स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पोस्ट के लिए इस्तेमाल मोबाइल फोन भी जब्त किया है। अब आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

दरअसल मामला मुंगेर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के दौरान किए गए फेसबुक पोस्ट से जुड़ा है। पुलिस के अनुसार, फेसबुक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर के साथ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी वाला पोस्ट साझा किया गया था। पोस्ट सामने आने के बाद मामले की शिकायत पुलिस तक पहुंची, जिसके बाद कासिम बाजार थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। 

पुलिस के मुताबिक, मामले में डिजिटल साक्ष्यों की प्रारंभिक जांच की गई और इसके बाद RJD महानगर अध्यक्ष जुनैद मकबूर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने संबंधित मोबाइल फोन भी जब्त किया है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि कथित आपत्तिजनक सामग्री का मूल स्रोत क्या है और इसे आगे किस तरह प्रसारित किया गया। वहीं, भाजपा अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य राजेश जैन ने बताया कि कुछ लोगों ने फेसबुक के पोस्ट उन्हें भेजे थे। इसके बाद उन्होंने पोस्ट को एसपी सैयद इमरान मसूद के संज्ञान में दिया, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज की और गिरफ्तारी की। 

राजेश जैन ने कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन किसी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेताओं ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है और इस मामले में पुलिस की कार्रवाई उचित प्रक्रिया के तहत हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है। गिरफ्तारी के बाद मुंगेर में राजनीतिक बयानबाजी तेज होने की संभावना है।

 
 

संबंधित सामग्री

ओरिएंटेशन कार्यक्रम में गैरहाजिर रहे ललन सिंह, अब उठ रहे सवाल 

ओरिएंटेशन कार्यक्रम में गैरहाजिर रहे ललन सिंह, अब उठ रहे सवाल 

JDU के एक दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह की गैर-मौजूदगी चर्चा का विषय बनी हुई है। 

सहरसा में भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री अभिजीत सिंह की गोली मारकर हत्या, बाबाजी चौक में सनसनी

सहरसा में भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री अभिजीत सिंह की गोली मारकर हत्या, बाबाजी चौक में सनसनी

सहरसा के सदर थाना क्षेत्र के बंपर चौक स्थित बाबाजी चौक इलाके में भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री अभिजीत कुमार सिंह (22) की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

नीरज कुमार के खिलाफ अनंत सिंह का बड़ा बयान, कहा- उन्होंने...

नीरज कुमार के खिलाफ अनंत सिंह का बड़ा बयान, कहा- उन्होंने...

MLC चुनाव को लेकर बाहुबली विधायक अनंत सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। जेडीयू MLC नीरज कुमार को लेकर उन्होंने कहा कि यह ललन सिंह का भी विरोध किए थे। 

JDU के ओरिएंटेशन कार्यक्रम में MLA-MLC मौजूद, जमा खान ने कहा- निशांत करेंगे...

JDU के ओरिएंटेशन कार्यक्रम में MLA-MLC मौजूद, जमा खान ने कहा- निशांत करेंगे...

जेडीयू के विधायक और MLC आज एक विशेष ओरिएंटेशन कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। पार्टी कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में सुबह 11 बजे से कार्यक्रम शुरू हुआ। 

समस्तीपुर में महिला सिपाही की इलाज के दौरान मौत, अस्पताल पर लापरवाही का आरोप 

समस्तीपुर में महिला सिपाही की इलाज के दौरान मौत, अस्पताल पर लापरवाही का आरोप 

समस्तीपुर में पुलिस लाइन में तैनात एक महिला सिपाही की सदर अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।