पटना में लॉ छात्रा का फंदे से लटका मिला शव, हॉस्टल में रहकर कर रही थी तैयारी

पटना में लॉ की तैयारी कर रही एक छात्रा ने सुसाइड कर लिया। मंगलवार को राधे कृष्णा हॉस्टल में उसकी बॉडी फंदे से लटकी हुई पाई गई। मृतका समस्तीपुर की रहने वाली श्रुति कुमारी (17) है।

By : Rani Thakur
पटना में लॉ छात्रा का फंदे से लटका मिला शव, हॉस्टल में रहकर कर रही थी तैयारी

हॉस्टल में फंदे से लटकी मिली NEET छात्रा

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क

अश्मित सिन्हा / पटना: पटना में लॉ की तैयारी कर रही एक छात्रा ने सुसाइड कर लिया। मंगलवार को राधे कृष्णा हॉस्टल में उसकी बॉडी फंदे से लटकी हुई पाई गई। मृतका समस्तीपुर की रहने वाली श्रुति कुमारी (17) है और वह वर्ष 2024 से हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी।

10 दिन पहले ही लौटी थी गांव से

जानकारी मिली है कि सोमवार रात श्रुति खाना खाकर सो गई थी। उसने अपने दोस्त को रोते हुए परेशानी बताई थी। दोस्त ने उससे कहा था- 'कुछ गलत मत करना। अपने माता पिता के पास चली जाओ।' फिर श्रुति ने अपने दोस्त से कहा था कि ‘मुझसे मेरे माता-पिता भी बात नहीं करते। यहां रहकर वो NEET की तैयारी करती थी। कोर्स समाप्त होने के बाद अपने गांव चली गई थी और 10 दिन पहले ही वहां से लौटी थी। 

कोई लड़का कर रहा था परेशान

जानकारी मिली है कोई लड़का है, जो उसे काफी दिनों से परेशान कर रहा था। घटना पत्रकार नगर थाना क्षेत्र के सचिवालय कॉलोनी रोड नंबर 2 A/26 की है। शव मिलने के बाद पुलिस और FSL की टीम पहुंची है। छात्रा की लाश मिलने के बाद पुलिस ने हॉस्टल पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। हॉस्टल की दूसरी लड़कियों से भी पूछताछ चल रही है।

संबंधित सामग्री

बेगूसराय में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर समेत दो गिरफ्तार 

बेगूसराय में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर समेत दो गिरफ्तार 

बेगूसराय सेल टैक्स कार्यालय में पदस्थापित असिस्टेंट कमिश्नर प्रकाश चंद्र मोहन और डाटा ऑपरेटर संतोष झा को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

लखीसराय में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर: उग्र विरोध के बीच पुलिस का लाठीचार्ज, अफरा-तफरी का माहौल

लखीसराय में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर: उग्र विरोध के बीच पुलिस का लाठीचार्ज, अफरा-तफरी का माहौल

सूर्यगढ़ा बाजार में अतिरिक्त पुलिस बल और स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी (बुलडोजर) के जरिए सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया। <br/><br/>

पटना में जुटे पंप ऑपरेटर-रखरखाव कर्मी, मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

पटना में जुटे पंप ऑपरेटर-रखरखाव कर्मी, मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

पटना में नल जल अनुरक्षकों (पंप ऑपरेटर और रखरखाव कर्मियों) ने प्रदर्शन किया।

बिहार में जल्द शुरू होगा बालू खनन, नीलाम घाटों को जल्द चालू कराने का आदेश

बिहार में जल्द शुरू होगा बालू खनन, नीलाम घाटों को जल्द चालू कराने का आदेश

बिहार में नीलाम हो चुके बालूघाटों के संचालन में तेजी लाने का आदेश जारी किया गया है।