आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

By : Rani Thakur
पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
अश्मित सिन्हा / पटना:
पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे। यानी जिन भी शिक्षकों का ट्रांसफर होना था या फिर इसे लेकर आदेश जारी हुआ था, उसे अब रद्द कर दिया जाएगा, टीचर जहां ड्यूटी पर तैनात हैं, वो फिलहाल अगले आदेश तक वहीं रहेंगे। जस्टिस अजीत कुमार की सिंगल बेंच ने एक याचिका पर सुनवाई करते हुए ये फैसला सुनाया है।

कोर्ट में शिक्षकों का पक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता ललित किशोर और अधिवक्ता मृत्युंजय कुमार सिंह ने मजबूती से रखा। वकीलों ने तर्क दिया कि सरप्लस के नाम पर किए जा रहे ट्रांसफर की प्रक्रिया में कई तरह की गड़बड़ियां हैं, जिससे शिक्षकों को काफी मानसिक और व्यावहारिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दलीलों को सुनने के बाद पीठ ने शिक्षकों के हित को ध्यान में रखते हुए प्रक्रिया पर फिलहाल रोक लगाने के बराबर 'स्टेटस को' का निर्देश जारी किया।

हाईकोर्ट के इस फैसले से राज्यभर के उन हजारों शिक्षकों को बड़ी राहत मिली है, जो सरप्लस लिस्ट और संभावित तबादलों को लेकर अनिश्चितता के साए में थे। कोर्ट के इस सख्त रुख के बाद अब शिक्षा विभाग को अपनी अगली रणनीति और जवाब दाखिल करने तक ट्रांसफर प्रक्रिया की वर्तमान स्थिति को ज्यों का त्यों बनाए रखना होगा। 

संबंधित सामग्री

शिक्षक पर छात्राओं से छेड़खानी का आरोप, स्कूल में जमकर हंगामा

शिक्षक पर छात्राओं से छेड़खानी का आरोप, स्कूल में जमकर हंगामा

नवादा जिले के आनंदपुर गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय स्कूल में शिक्षक पर छात्राओं के साथ कथित तौर पर गलत व्यवहार और छेड़खानी करने का गंभीर आरोप लगा है। 

बिहार बाढ़: जरुरतमंदों की मदद के लिए नितिन नवीन ने उठाया बड़ा कदम, दान किया तीन महीने का वेतन 

बिहार बाढ़: जरुरतमंदों की मदद के लिए नितिन नवीन ने उठाया बड़ा कदम, दान किया तीन महीने का वेतन 

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शुक्रवार को बिहार में आई भीषण बाढ़ की स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की। 

कैमूर में दो बाइकों की भीषण टक्कर, एक ही गांव के तीन युवकों की मौत

कैमूर में दो बाइकों की भीषण टक्कर, एक ही गांव के तीन युवकों की मौत

कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी सड़क दुर्घटना की खबर सामने आ रही है। 

ओरिएंटेशन कार्यक्रम में गैरहाजिर रहे ललन सिंह, अब उठ रहे सवाल 

ओरिएंटेशन कार्यक्रम में गैरहाजिर रहे ललन सिंह, अब उठ रहे सवाल 

JDU के एक दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह की गैर-मौजूदगी चर्चा का विषय बनी हुई है। 

सहरसा में भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री अभिजीत सिंह की गोली मारकर हत्या, बाबाजी चौक में सनसनी

सहरसा में भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री अभिजीत सिंह की गोली मारकर हत्या, बाबाजी चौक में सनसनी

सहरसा के सदर थाना क्षेत्र के बंपर चौक स्थित बाबाजी चौक इलाके में भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री अभिजीत कुमार सिंह (22) की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।