आरोप 

शिक्षक पर छात्राओं से छेड़खानी का आरोप, स्कूल में जमकर हंगामा

नवादा जिले के आनंदपुर गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय स्कूल में शिक्षक पर छात्राओं के साथ कथित तौर पर गलत व्यवहार और छेड़खानी करने का गंभीर आरोप लगा है। 

By : Rani Thakur
शिक्षक पर छात्राओं से छेड़खानी का आरोप, स्कूल में जमकर हंगामा

न्यूज 11 भारत/पटना डेस्क: नवादा जिले के आनंदपुर गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय स्कूल में शिक्षक पर छात्राओं के साथ कथित तौर पर गलत व्यवहार और छेड़खानी करने का गंभीर आरोप लगा है। मामला सामने आने के बाद स्कूल परिसर में जमकर हंगामा हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी शिक्षक महेश प्रसाद को हिरासत में लेकर थाने ले गई।

छात्राओं की ओर से लगाए गए आरोपों के अनुसार, शिक्षक कथित तौर पर बच्चियों के साथ अनुचित व्यवहार करते थे। छात्राओं का आरोप है कि शिक्षक कभी बच्चियों को गोद में बैठा लेते थे तो कभी उनके गाल छूते थे। आरोप यह भी है कि जब बच्चियां बाथरूम जाती थीं, तब शिक्षक उनके पीछे दरवाजे तक पहुंच जाते थे। छात्राओं का कहना है कि इस तरह का व्यवहार कथित तौर पर काफी समय से चल रहा था।

बताया जा रहा है कि एक छात्रा ने हिम्मत दिखाते हुए मामले की जानकारी दी। इसके बाद स्कूल की अन्य छात्राएं भी सामने आने लगीं और उन्होंने भी शिक्षक पर उनके साथ गलत व्यवहार किए जाने के आरोप लगाए। मामला सामने आते ही स्कूल में अभिभावकों और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और जमकर हंगामा हुआ।

घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम स्कूल पहुंची और शिक्षक को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाने ले गई। पुलिस छात्राओं और अन्य संबंधित लोगों से जानकारी जुटा रही है।

फिलहाल छात्राओं की ओर से लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच कर रही है। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस की जांच और संबंधित छात्राओं के बयान के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। मामले को लेकर स्कूल और आसपास के इलाके में भी चर्चा बनी हुई है।

संबंधित सामग्री

बिहार बाढ़: जरुरतमंदों की मदद के लिए नितिन नवीन ने उठाया बड़ा कदम, दान किया तीन महीने का वेतन 

बिहार बाढ़: जरुरतमंदों की मदद के लिए नितिन नवीन ने उठाया बड़ा कदम, दान किया तीन महीने का वेतन 

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शुक्रवार को बिहार में आई भीषण बाढ़ की स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की। 

कैमूर में दो बाइकों की भीषण टक्कर, एक ही गांव के तीन युवकों की मौत

कैमूर में दो बाइकों की भीषण टक्कर, एक ही गांव के तीन युवकों की मौत

कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी सड़क दुर्घटना की खबर सामने आ रही है। 

ओरिएंटेशन कार्यक्रम में गैरहाजिर रहे ललन सिंह, अब उठ रहे सवाल 

ओरिएंटेशन कार्यक्रम में गैरहाजिर रहे ललन सिंह, अब उठ रहे सवाल 

JDU के एक दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह की गैर-मौजूदगी चर्चा का विषय बनी हुई है। 

सहरसा में भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री अभिजीत सिंह की गोली मारकर हत्या, बाबाजी चौक में सनसनी

सहरसा में भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री अभिजीत सिंह की गोली मारकर हत्या, बाबाजी चौक में सनसनी

सहरसा के सदर थाना क्षेत्र के बंपर चौक स्थित बाबाजी चौक इलाके में भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री अभिजीत कुमार सिंह (22) की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

मुंगेर: PM मोदी पर आपत्तिजनक FB पोस्ट पड़ा भारी, RJD के महानगर अध्यक्ष जुनैद मकबूर गिरफ्तार

मुंगेर: PM मोदी पर आपत्तिजनक FB पोस्ट पड़ा भारी, RJD के महानगर अध्यक्ष जुनैद मकबूर गिरफ्तार

मुंगेर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक पोस्ट करना RJD के महानगर अध्यक्ष जुनैद मकबूर को भारी पड़ गया।