Patna LPG Gas Crisis: शादियों के सीजन से पहले सिलेंडर की कालाबाजारी चरम पर, पटना डीएम ने जारी किया फरमान

पटना में शादियों से पहले रसोई गैस का बड़ा संकट खड़ा हो गया है। 1.71 लाख सिलेंडरों का बैकलॉग होने से कोहराम मचा है। डीएम ने कालाबाजारी पर एस्मा (ESMA) के तहत सीधी गिरफ्तारी और FIR का आदेश दिया है।

By : Anshuman Parashar
Patna LPG Gas Crisis: शादियों के सीजन से पहले सिलेंडर की कालाबाजारी चरम पर, पटना डीएम ने जारी किया फरमान

सांकेतिक तस्वीर

न्यूज11 भारत / पटना डेस्क:  बिहार में इस समय रसोई गैस (LPG) की भारी किल्लत ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। एक तरफ 14 अप्रैल को खरमास खत्म होते ही शादियों की शहनाइयां बजने वाली हैं, तो दूसरी तरफ गैस एजेंसियों और उपभोक्ताओं के बीच चल रहे 'गैस-वार' ने पूरे सिस्टम को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है।

शादियों के सीजन में सिलेंडर का 'सूखा'


महीनों पहले शादियों की बुकिंग कराने वाले परिवारों और बैंक्वेट हॉल संचालकों के लिए यह स्थिति किसी बुरे सपने जैसी है। पटना के पॉश इलाकों, जैसे बेली रोड और आशियाना-दीघा रोड के मैरिज हॉल प्रबंधकों का कहना है कि उन्हें जरूरत का आधा कमर्शियल सिलेंडर भी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। शादी-ब्याह के आयोजनों के लिए अब प्रशासन की ओर से कोई अतिरिक्त कोटा न मिलने के कारण, हलवाइयों और आयोजकों के हाथ-पांव फूल गए हैं। आशंका जताई जा रही है कि यदि हालात नहीं सुधरे, तो मेहमानों के लिए तैयार होने वाले शाही मेन्यू में भारी कटौती करनी पड़ सकती है।

फर्जी मैसेज और 1.71 लाख का बैकलॉग

गैस संकट की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि राज्य में एलपीजी सिलेंडर का बैकलॉग 1.71 लाख तक पहुंच चुका है। उपभोक्ता घंटों लाइन में लग रहे हैं या ऑनलाइन बुकिंग कर रहे हैं, लेकिन गैस पहुंच नहीं रही है। कई ग्राहकों को 'डिलीवरी सक्सेसफुल' के फर्जी मैसेज मिल रहे हैं, जिससे नाराजगी का स्तर बढ़ गया है। वहीं, श्राद्ध और अन्य जरूरी कार्यों के लिए लोग एक-एक सिलेंडर के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं।

डीएम की सख्त चेतावनी: कालाबाजारियों पर लगेगा ESMA

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने गैस एजेंसियों के साथ एक आपात बैठक की है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि शादियों के सीजन में गैस का खेल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

  • सीधी कार्रवाई: कालाबाजारी, ओवर-प्राइसिंग या अवैध उपयोग में शामिल पाए जाने पर तत्काल प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर गिरफ्तारी होगी।
  • ESMA लागू: लापरवाही बरतने वाली एजेंसियों पर एस्मा (ESMA) के तहत कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
  • हेल्पलाइन नंबर: किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या शिकायत के लिए उपभोक्ता 24 घंटे जिला कंट्रोल रूम के नंबर (0612-2219810) पर कॉल कर सकते हैं।

जिला प्रशासन का कहना है कि एजेंसियों को रिस्पॉन्सिव तरीके से काम करने का निर्देश दिया गया है। देखना यह है कि प्रशासन की यह सख्ती शादियों के सीजन में जनता को कितनी राहत दिला पाती है।

संबंधित सामग्री

Bihar News: ललन सिंह से मिले नीतीश कुमार, जानिए क्या है इसकी वजह 

Bihar News: ललन सिंह से मिले नीतीश कुमार, जानिए क्या है इसकी वजह 

जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार शनिवार को फिर केंद्रीय मंत्री और जदयू के वरिष्ठ नेता ललन सिंह के आवास पर पहुंचे। 

Bihar News: पटना में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

Bihar News: पटना में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

पटना के मुसल्लहपुर थाना पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह का खुलासा किया है। 

रोजगार मेले में गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- पहले सरकारी नौकरी की नियुक्ति...

रोजगार मेले में गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- पहले सरकारी नौकरी की नियुक्ति...

पटना में आयोजित रोजगार मेले के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रोजगार और नियुक्ति को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा। 

बिहार के Gen-Z से संवाद करेंगे चिराग, इस दिन पटना में होगा ‘Youth Bole To’ कार्यक्रम

बिहार के Gen-Z से संवाद करेंगे चिराग, इस दिन पटना में होगा ‘Youth Bole To’ कार्यक्रम

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के बिहार प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र विवेक ने पार्टी के युवा कार्यक्रम ‘Youth BOLE TO’ की घोषणा की। 

सहरसा में फिर गोलीकांड: आपसी विवाद के दौरान सो रही महिला को लगी गोली, सर्जरी के बाद हालत नाजुक

सहरसा में फिर गोलीकांड: आपसी विवाद के दौरान सो रही महिला को लगी गोली, सर्जरी के बाद हालत नाजुक

सहरसा जिले के सलखुआ थाना क्षेत्र के पंचवीरा गांव के वार्ड नंबर-7 में आपसी विवाद के दौरान गोली चलने से 55 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।