विमर्श शिविर

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

By : Rani Thakur
बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
रोहित / पटना :
20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में पार्टी की आगे की रणनीति और संगठन को मजबूत करने को लेकर विस्तार से चर्चा होगी। इसकी जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने सोमवार को पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दी।

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, ‘विमर्श शिविर में पार्टी के कामकाज, अब तक के अनुभव और आगे की दिशा को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा। पार्टी के नेताओं और पदाधिकारियों से सुझाव लिए जाएंगे।’

कुशवाहा ने कहा, पार्टी के संगठन का विस्तार भी शिविर के प्रमुख मुद्दों में शामिल है। अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान चलाने पर चर्चा होगी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि तीन दिवसीय शिविर में पार्टी से जुड़े सभी लोगों को नहीं बुलाया गया है। इसमें सिर्फ जिला अध्यक्षों और प्रदेश के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है।

शिविर के दौरान इस बात पर भी मंथन होगा कि पार्टी से नए लोगों को किस तरह जोड़ा जाए और संगठन का विस्तार किस तरीके से किया जाए।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान तेजस्वी यादव के राजभवन मार्च को लेकर सवाल पूछे जाने पर उपेंद्र कुशवाहा ने तंज कसा है। उन्होंने कहा, ‘तेजस्वी यादव विदेश से लौटे हैं और अभी फुरसत में हैं, इसलिए मार्च कर रहे हैं।’
 
संबंधित सामग्री

शिक्षक पर छात्राओं से छेड़खानी का आरोप, स्कूल में जमकर हंगामा

शिक्षक पर छात्राओं से छेड़खानी का आरोप, स्कूल में जमकर हंगामा

नवादा जिले के आनंदपुर गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय स्कूल में शिक्षक पर छात्राओं के साथ कथित तौर पर गलत व्यवहार और छेड़खानी करने का गंभीर आरोप लगा है। 

बिहार बाढ़: जरुरतमंदों की मदद के लिए नितिन नवीन ने उठाया बड़ा कदम, दान किया तीन महीने का वेतन 

बिहार बाढ़: जरुरतमंदों की मदद के लिए नितिन नवीन ने उठाया बड़ा कदम, दान किया तीन महीने का वेतन 

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शुक्रवार को बिहार में आई भीषण बाढ़ की स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की। 

कैमूर में दो बाइकों की भीषण टक्कर, एक ही गांव के तीन युवकों की मौत

कैमूर में दो बाइकों की भीषण टक्कर, एक ही गांव के तीन युवकों की मौत

कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी सड़क दुर्घटना की खबर सामने आ रही है। 

ओरिएंटेशन कार्यक्रम में गैरहाजिर रहे ललन सिंह, अब उठ रहे सवाल 

ओरिएंटेशन कार्यक्रम में गैरहाजिर रहे ललन सिंह, अब उठ रहे सवाल 

JDU के एक दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह की गैर-मौजूदगी चर्चा का विषय बनी हुई है। 

सहरसा में भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री अभिजीत सिंह की गोली मारकर हत्या, बाबाजी चौक में सनसनी

सहरसा में भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री अभिजीत सिंह की गोली मारकर हत्या, बाबाजी चौक में सनसनी

सहरसा के सदर थाना क्षेत्र के बंपर चौक स्थित बाबाजी चौक इलाके में भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री अभिजीत कुमार सिंह (22) की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।