बिहार विधानसभा चुनाव 2025

सहरसा: 65 लाख मतदाताओं का नाम काटकर छीनी जा रही नागरिकता - प्रियंका गांधी

By : News11 Bharat
सहरसा: 65 लाख मतदाताओं का नाम काटकर छीनी जा रही नागरिकता - प्रियंका गांधी

इन्द्रदेव/न्यूज11  भारत

सहरसा/डेस्क:  सहरसा के सोनवर्षा विधानसभा क्षेत्र के उच्च विद्यालय मैदान में रविवार को कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने चुनावी सभा में केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा प्रहार किया. उन्होंने कहा कि बिहार में 65 लाख लोगों का नाम मतदाता सूची से हटा दिया गया है, जो लोकतंत्र और नागरिकता दोनों पर हमला है. उन्होंने इसे मताधिकार का हनन बताते हुए कहा कि “जब जनता की चुनी हुई सरकार को प्रधानमंत्री और गृहमंत्री चलाते हैं, तो जनता का सम्मान कैसे बचेगा?”

करीब डेढ़ घंटे देर से पहुंचीं प्रियंका गांधी ने 25 मिनट तक जनता को संबोधित किया. अपने भाषण में उन्होंने राजद नेताओं का नाम लिए बिना भाजपा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर सीधा निशाना साधा. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि केंद्र को “अपमान मंत्रालय” बनाना चाहिए, क्योंकि हर विषय पर वे नेहरू और इंदिरा गांधी को दोष देते हैं.

प्रियंका गांधी ने महागठबंधन के चुनावी घोषणा पत्र का जिक्र करते हुए जनता से कांग्रेस प्रत्याशी सरिता पासवान के पक्ष में मतदान की अपील की. इस अवसर पर पप्पू यादव, मनोज राम, तनुज पुनिया, अशोक सिंह, रवीचरण यादव और मोहम्मद शाहनवाज सहित कई महागठबंधन नेता मंच पर मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: सिल्ली थाने में नए थाना प्रभारी नवीन कुमार ने पदभार ग्रहण किया

संबंधित सामग्री

करम डाली व जावा संग सजेगा अखड़ा, मांदर की थाप पर झूमेंगे गांव

करम डाली व जावा संग सजेगा अखड़ा, मांदर की थाप पर झूमेंगे गांव

प्रकृति और भाई-बहन के रिश्ते का पर्व है करमा, सात दिन चलता है उत्सव, आज दिनभर उपवास रखेंगी बहनें

आय से अधिक संपत्ति का मामला: भवन निर्माण निगम के GM के 4 ठिकानों पर छापा

आय से अधिक संपत्ति का मामला: भवन निर्माण निगम के GM के 4 ठिकानों पर छापा

बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड के महाप्रबंधक (तकनीकी) कमलेश कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार सुबह बड़ी कार्रवाई की है।

पत्नी का मायके जाना और पति को घरजमाई बनाने की इच्छा ‘क्रूरता’ नहीं : झारखंड हाईकोर्ट

पत्नी का मायके जाना और पति को घरजमाई बनाने की इच्छा ‘क्रूरता’ नहीं : झारखंड हाईकोर्ट

तलाक के लिए क्रूरता इतनी गंभीर होनी चाहिए कि पति-पत्नी का एक साथ रहना मुश्किल या असहनीय हो जाए - हाई कोर्ट

बिहार के 25 हजार परिवारों को बड़ा तोहफा, सोलर पर मिलेगा इतना अनुदान

बिहार के 25 हजार परिवारों को बड़ा तोहफा, सोलर पर मिलेगा इतना अनुदान

बिहार के 25 हजार परिवारों को आज सोलर सब्सिडी दी जाएगी। सीएम सम्राट चौधरी ‘मुख्यमंत्री सोलर प्रोत्साहन योजना’ का शुभारंभ करेंगे।