दुखद

स्कूल वैन की लापरवाही! 11 वर्षीय मासूम को डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा

गोपालगंज में एक निजी स्कूल की वैन की चपेट में आने के बाद 11 वर्षीय मासूम बच्चे को कथित तौर पर करीब डेढ़ किलोमीटर तक घसीटते हुए ले जाया गया।

By : Rani Thakur
स्कूल वैन की लापरवाही! 11 वर्षीय मासूम को डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा

AI Generated Image

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
नमो नारायण मिश्रा / गोपालगंज :
गोपालगंज में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। एक निजी स्कूल की वैन की चपेट में आने के बाद 11 वर्षीय मासूम बच्चे को कथित तौर पर करीब डेढ़ किलोमीटर तक घसीटते हुए ले जाया गया। गंभीर रूप से घायल बच्चे का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मेरिडियन पब्लिक स्कूल की वैन को जब्त कर लिया है, जबकि चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। पूरे मामले की जांच जारी है। घटना नगर थाना क्षेत्र के जादोपुर मोड़ के पास की है। घायल बच्चे की पहचान वार्ड संख्या-4 निवासी विजय गुप्ता के 11 वर्षीय पुत्र ईसान कुमार के रूप में हुई है। 

स्थानीय लोगों ने बचाया 

बताया जा रहा है कि ईसान सड़क पार कर सामान लेने जा रहा था, तभी मेरिडियन पब्लिक स्कूल की वैन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद बच्चा मेरिडियन पब्लिक स्कूल के वैन में फंस गया और वाहन उसे करीब डेढ़ किलोमीटर दूर हजियापुर तक घसीटते हुए ले गया। स्थानीय लोगों ने पीछा कर किसी तरह वैन को रुकवाया और बच्चे को बाहर निकालकर तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।

स्कूल वैन को जब्त 

घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना इंस्पेक्टर प्रवीण प्रभाकर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्कूल वैन को जब्त कर लिया है और अस्पताल पहुंचकर घायल बच्चे का हालचाल भी जाना। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है तथा फरार चालक की तलाश जारी है।

सख्त कार्रवाई की मांग

वहीं, इस घटना के बाद परिजनों में भारी आक्रोश है। उन्होंने लापरवाह चालक के साथ-साथ स्कूल प्रबंधन के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गोपालगंज में स्कूल वैन से हुई इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर स्कूल वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था और चालकों की लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सभी की निगाहें पुलिस जांच और आगे की कार्रवाई पर टिकी हैं।

संबंधित सामग्री

Bihar News: ललन सिंह से मिले नीतीश कुमार, जानिए क्या है इसकी वजह 

Bihar News: ललन सिंह से मिले नीतीश कुमार, जानिए क्या है इसकी वजह 

जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार शनिवार को फिर केंद्रीय मंत्री और जदयू के वरिष्ठ नेता ललन सिंह के आवास पर पहुंचे। 

Bihar News: पटना में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

Bihar News: पटना में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

पटना के मुसल्लहपुर थाना पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह का खुलासा किया है। 

रोजगार मेले में गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- पहले सरकारी नौकरी की नियुक्ति...

रोजगार मेले में गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- पहले सरकारी नौकरी की नियुक्ति...

पटना में आयोजित रोजगार मेले के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रोजगार और नियुक्ति को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा। 

बिहार के Gen-Z से संवाद करेंगे चिराग, इस दिन पटना में होगा ‘Youth Bole To’ कार्यक्रम

बिहार के Gen-Z से संवाद करेंगे चिराग, इस दिन पटना में होगा ‘Youth Bole To’ कार्यक्रम

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के बिहार प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र विवेक ने पार्टी के युवा कार्यक्रम ‘Youth BOLE TO’ की घोषणा की। 

सहरसा में फिर गोलीकांड: आपसी विवाद के दौरान सो रही महिला को लगी गोली, सर्जरी के बाद हालत नाजुक

सहरसा में फिर गोलीकांड: आपसी विवाद के दौरान सो रही महिला को लगी गोली, सर्जरी के बाद हालत नाजुक

सहरसा जिले के सलखुआ थाना क्षेत्र के पंचवीरा गांव के वार्ड नंबर-7 में आपसी विवाद के दौरान गोली चलने से 55 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।