दानापुर में रंगदारी-फायरिंग

दानापुर में गुंडाराज: पूर्व पार्षद के घर पथराव व फायरिंग, परिवार के हत्या की धमकी

दानापुर में सगुना बुढ़िया कुआं स्थित वार्ड-12 की पूर्व पार्षद रेणु देवी के घर बदमाशों द्वारा कथित रूप से फायरिंग, पथराव और तोड़फोड़ किया गया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

By : Rani Thakur
दानापुर में गुंडाराज: पूर्व पार्षद के घर पथराव व फायरिंग, परिवार के हत्या की धमकी

दानापुर में पूर्व पार्षद के घर पथराव

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
राजू राज / दानापुर:
दानापुर में गुरुवार देर रात थाना क्षेत्र के सगुना बुढ़िया कुआं स्थित वार्ड-12 की पूर्व पार्षद रेणु देवी के घर पर बदमाशों द्वारा कथित रूप से फायरिंग, पथराव और तोड़फोड़ किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

परिवार को मिली जान से मारने की धमकी

पीड़िता रेणु देवी ने स्थानीय थाने में पांच नामजद तथा अन्य अज्ञात लोगों के विरुद्ध लिखित शिकायत दर्ज कराई है। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि देर रात आरोपितों ने शराब के नशे में गाली-गलौज करते हुए घर पर पथराव किया और फायरिंग की। साथ ही रंगदारी नहीं देने, कोर्ट में गवाही से रोकने तथा परिवार को जान से मारने और पुत्री के अपहरण की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।

खंगाले जा रहे सीसीटीवी फुटेज

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की। फुटेज के आधार पर एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस अन्य आरोपितों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी कर रही है। थानाध्यक्ष पी.के. भारद्वाज ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।


 

संबंधित सामग्री

Bihar News: ललन सिंह से मिले नीतीश कुमार, जानिए क्या है इसकी वजह 

Bihar News: ललन सिंह से मिले नीतीश कुमार, जानिए क्या है इसकी वजह 

जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार शनिवार को फिर केंद्रीय मंत्री और जदयू के वरिष्ठ नेता ललन सिंह के आवास पर पहुंचे। 

Bihar News: पटना में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

Bihar News: पटना में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

पटना के मुसल्लहपुर थाना पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह का खुलासा किया है। 

रोजगार मेले में गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- पहले सरकारी नौकरी की नियुक्ति...

रोजगार मेले में गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- पहले सरकारी नौकरी की नियुक्ति...

पटना में आयोजित रोजगार मेले के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रोजगार और नियुक्ति को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा। 

बिहार के Gen-Z से संवाद करेंगे चिराग, इस दिन पटना में होगा ‘Youth Bole To’ कार्यक्रम

बिहार के Gen-Z से संवाद करेंगे चिराग, इस दिन पटना में होगा ‘Youth Bole To’ कार्यक्रम

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के बिहार प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र विवेक ने पार्टी के युवा कार्यक्रम ‘Youth BOLE TO’ की घोषणा की। 

सहरसा में फिर गोलीकांड: आपसी विवाद के दौरान सो रही महिला को लगी गोली, सर्जरी के बाद हालत नाजुक

सहरसा में फिर गोलीकांड: आपसी विवाद के दौरान सो रही महिला को लगी गोली, सर्जरी के बाद हालत नाजुक

सहरसा जिले के सलखुआ थाना क्षेत्र के पंचवीरा गांव के वार्ड नंबर-7 में आपसी विवाद के दौरान गोली चलने से 55 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।