न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: राज्यसभा चुनाव को लेकर NDA गठबंधन ने अपने विधायकों को 16 मार्च तक पटना छोड़ने से रोकने का निर्देश दिया है. गुरुवार की शाम हुई बैठक में विधायकों को खास तौर पर यह चेतावनी दी गई कि अगर उनके पास वोटिंग को लेकर कोई लोभ या दबाव वाला फोन आता है तो उसे तुरंत पार्टी नेतृत्व को सूचित करें. बैठक में विशेष रूप से नए विधायकों को वोट देने की प्रक्रिया और सही तरीके से मतदान करने की जानकारी दी गई. पार्टी नेतृत्व ने विधायकों को सतर्क रहने और किसी भी तरह के प्रलोभन या दबाव से बचने का निर्देश दिया. सूत्रों के अनुसार, NDA गठबंधन को राज्यसभा की पांचवीं सीट के लिए 3 वोटों की कमी है. इसी कमी को पूरा करने और सुरक्षित मतदान सुनिश्चित करने के लिए गठबंधन में रणनीतिक प्रयास किए जा रहे है.
यह भी पढ़े: शिक्षा विभाग का बड़ा फरमान, शारीरिक शिक्षक रजिस्ट्रेशन कराने का दिया निर्देश