पटना के सुल्तानगंज में गोलीकांड का खुलासा, 24 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार

By : Ark Sahuliyar
पटना के सुल्तानगंज में गोलीकांड का खुलासा, 24 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार

न्यूज11 भारत
पटना/डेस्क:
पटना के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में बीती रात हुए सनसनीखेज गोलीकांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है. इस घटना में आलू-प्याज के एक व्यापारी और उनके भाई को गोली लगी थी, जिसमें एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है. 

मृतक की पहचान सोनू कुमार के रूप में हुई है. वहीं उनके भाई आकाश कुमार घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है. आकाश कुमार के फर्दबयान के आधार पर सुल्तानगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

मामले की त्वरित जांच करते हुए पुलिस ने विकास नामक आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से एक लोडेड देसी कट्टा भी बरामद किया गया है. पुलिस ने इस मामले में अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन अन्य अपराधियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

ये भी पढ़ें- मुंगेर में 28 फरवरी को 'राजस्व प्रशासन आपके द्वार' कार्यक्रम

संबंधित सामग्री

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य

प्रेमिका से मिलने चोरी की बाइक से मेदिनीनगर पहुंचा युवक, GPS ने 15 घंटे में पुलिस तक पहुंचाया

प्रेमिका से मिलने चोरी की बाइक से मेदिनीनगर पहुंचा युवक, GPS ने 15 घंटे में पुलिस तक पहुंचाया

GPS की मदद से बाइक की लोकेशन मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के बारालोटा में मिली