राजीव कुमार/न्यूज11 भारत
पूर्णियां/डेस्क: 25 और 26 नवम्बर को जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल, वसंतकुंज दिल्ली की टीम ने पूर्णिया स्तिथ जी डी गोयेंका स्कूल का निरीक्षण किया. निरीक्षण टीम में रजनी जौहरी,कवलमीत कौर और निधि शर्मा सम्मिलित थीं,जिन्होंने विद्यालय के प्रत्येक विभाग का सूक्ष्म मूल्यांकन किया. निरीक्षण के दौरान टीम ने विद्यालय की विज्ञान प्रयोगशाला, एरॉबे (AI/Robotics) लैब, गणित प्रयोगशाला, कंप्यूटर लैब, कैंटीन एवं भोजन की गुणवत्ता, परिवहन एवं बस व्यवस्था, डिस्पर्सल सिस्टम, तथा समस्त शैक्षणिक एवं प्रशासनिक प्रक्रियाओं का अत्यंत गहन निरीक्षण किया.
यह भी पढ़ें: फारबिसगंज के ओम एजेंसी में लूट मामले में पुलिस ने दो युवकों को किया गिरफ्तार