बिहार के विद्यालयों में सफल रहा अभिभावक–शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन

By : Ark Sahuliyar
बिहार के विद्यालयों में सफल रहा अभिभावक–शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन

न्यूज़11 भारत
पटना/डेस्क:
31 जनवरी 2026 को बिहार राज्य के सभी विद्यालयों में अभिभावक–शिक्षक संगोष्ठी (पीटीएम) का सफल आयोजन किया गया. इस वर्ष संगोष्ठी की मुख्य थीम थी—“हम और आप मिलकर करेंगे बच्चों का समग्र विकास.”

इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों के समग्र विकास में अभिभावकों की सहभागिता को प्रोत्साहित करना, बच्चों की अकादमिक प्रगति को व्यवस्थित रूप से साझा करना तथा मोबाइल और सोशल मीडिया के विवेकपूर्ण उपयोग के माध्यम से बच्चों को वास्तविक जीवन की गतिविधियों से जोड़ने के लिए अभिभावकों को जागरूक करना रहा.

आंकड़ों में पीटीएम
इस बार राज्य के कुल 66,799 विद्यालयों में से 65 प्रतिशत विद्यालयों में पीटीएम का सफल आयोजन हुआ.

जिलावार आंकड़ों पर नज़र डालें तो—
पटना में पीटीएम सहभागिता दिसंबर में 31 प्रतिशत से बढ़कर जनवरी में 67 प्रतिशत हो गई.
मधेपुरा में दिसंबर 2025 में 26 प्रतिशत से बढ़कर जनवरी 2026 में 97.1 प्रतिशत सहभागिता दर्ज की गई.
सहरसा में यह आंकड़ा 27 प्रतिशत से बढ़कर 42 प्रतिशत तक पहुँचा.

आंकड़ों के विश्लेषण से यह भी सामने आया कि कक्षा 1 से 5 के छात्रों के अभिभावकों की भागीदारी अधिक रही, जबकि कक्षा 6 से 8 के अभिभावकों की सबसे अधिक सहभागिता पटना, सीवान और जमुई जिलों के विद्यालयों में देखने को मिली.

‘अभिभावक ऑफ द मंथ’ और ‘स्टूडेंट ऑफ द मंथ’ पहल
शिक्षा मंत्री, बिहार सरकार के मार्गदर्शन में शुरू किए गए ‘अभिभावक ऑफ द मंथ’ पुरस्कार ने विद्यालय और समुदाय के बीच एक सकारात्मक सेतु का कार्य किया. इस पहल के तहत उन जागरूक अभिभावकों को सम्मानित किया गया, जो बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजते हैं और घर पर पढ़ाई में सहयोग करते हैं.

इसके साथ ही, संगोष्ठियों के दौरान ‘स्टूडेंट ऑफ द मंथ’ पुरस्कार भी प्रदान किए गए, जिससे छात्रों में आत्मविश्वास, अनुशासन और सीखने के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित होता स्पष्ट रूप से देखा गया.

सोशल मीडिया और मोबाइल उपयोग पर संवाद
छात्रों में मोबाइल और सोशल मीडिया की बढ़ती लत को लेकर शिक्षा मंत्री की चिंता भी इस पीटीएम का प्रमुख केंद्र रही. उनके निर्देशानुसार, शिक्षकों ने बच्चों और अभिभावकों के साथ सोशल मीडिया के लाभ और दुष्प्रभावों पर सार्थक संवाद किया और संतुलित व सीमित उपयोग के लिए जागरूक किया.

ये भी पढ़ें- नेशनल टैलेंट हंट कार्यक्रम के लिए कांग्रेस ने किए प्रमंडलीय कोऑर्डिनेटर नियुक्त

संबंधित सामग्री

जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल

जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल

भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी, भगवान श्रीकृष्ण और भगवान गणेश की पूजा का विशेष विधान है

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

CSK प्रबंधन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी साझा की है

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति  वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

जोरदार टक्कर में घटनास्थल पर ही पूर्व सरपंच की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जताया विरोध

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

22 सितम्बर को तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, 25 सितम्बर तक मौसम विभाग का येलो अलर्ट

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया