विरोध प्रर्दशन 

पानी दो, पानी दो के नारों से गूंजा बिहार का यह गांव, सड़क पर उतरे ग्रामीण; जानिए क्या है इसकी वजह

नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के हाजीपुर पंचायत के मिल्की गांव में पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।

By : Rani Thakur
पानी दो, पानी दो के नारों से गूंजा बिहार का यह गांव, सड़क पर उतरे ग्रामीण; जानिए क्या है इसकी वजह

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क:  नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के हाजीपुर पंचायत के मिल्की गांव में पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। पिछले दो महीने से नल-जल योजना खराब होने से परेशान ग्रामीणों ने बाघी-बरडीहा-बरबीघा पथ (SH 83) पर मिल्की के समीप आवागमन बाधित कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने 'पानी दो, पानी दो' के नारे लगाए।

ग्रामीणों के अनुसार, पिछले दो महीने से उनके घरों में नल-जल का पानी नहीं आ रहा है। उन्होंने इस समस्या के बारे में कई बार जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों को सूचित किया, लेकिन उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें पानी के लिए काफी दूर जाना पड़ता है। मिल्की गांव की दलित बस्ती में एक भी हैंडपंप या चापाकल नहीं है, जिससे नल-जल योजना बंद होने के बाद पानी की गंभीर किल्लत हो गई है। स्थानीय निवासियों के मुताबिक, हाजीपुर पंचायत के वार्ड संख्या 1, 5, 8, 9, 11 और 12 के लोग भी पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। उन्हें अपनी दैनिक जरूरतों के लिए दूर से पानी लाना पड़ रहा है।

इस मामले पर मुखिया प्रतिनिधि बंधु चौधरी ने बताया कि उन्होंने नल-जल की समस्या को लेकर कई बार विभाग के एग्जीक्यूटिव से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन अधिकारियों ने फोन नहीं उठाया। ग्रामीणों के सड़क जाम करने से बाघी-बरडीहा-बरबीघा पथ पर आवागमन प्रभावित हुआ। ग्रामीणों की मुख्य मांग है कि नल-जल योजना को जल्द से जल्द ठीक किया जाए और दलित बस्ती में चापाकल की व्यवस्था की जाए। ग्रामीणों को उम्मीद है कि विभागीय अधिकारी और जनप्रतिनिधि उनकी इस समस्या का स्थायी समाधान करेंगे।

संबंधित सामग्री

यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर बिहार में सियासी बयानबाजी तेज, अशरफ अली फातमी ने कहा...

यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर बिहार में सियासी बयानबाजी तेज, अशरफ अली फातमी ने कहा...

यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) पर RJD अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री अशरफ अली फातमी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार पर निशाना साधा है। 

जमुई मामले पर कांग्रेस का हमला, मधुबाला सिंह ने कहा- सीएम सम्राट...

जमुई मामले पर कांग्रेस का हमला, मधुबाला सिंह ने कहा- सीएम सम्राट...

कांग्रेस की नेता मधुबाला सिंह ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर बड़ा हमला बोला है।

सबौर में बाइक चोरी का खुलासा, चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

सबौर में बाइक चोरी का खुलासा, चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

भागलपुर के सबौर थाना क्षेत्र में बाइक चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

तेजस्वी यादव ने सरकार पर साधा निशाना, सीएम सम्राट से की इस्तीफे की मांग

तेजस्वी यादव ने सरकार पर साधा निशाना, सीएम सम्राट से की इस्तीफे की मांग

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने जमुई की घटना पर कहा कि जो वीडियो आया है वो शर्मशार करने वाला है।

करोड़ों की शराब पर चला बुलडोजर, 7500 लीटर देसी-विदेशी शराब नष्ट

करोड़ों की शराब पर चला बुलडोजर, 7500 लीटर देसी-विदेशी शराब नष्ट

गोपालगंज में शराब तस्करों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है।