न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: 25 सितंबर से बिरसा मुंडा बस टर्मिनल (खादगढ़ा बस टर्मिनल) में नगर निगम खुद टोल शुल्क वसूलेगा. बता दें कि खादगढ़ा बस टर्मिनल की बंदोबस्ती प्रक्रिया अभी प्रक्रियाधीन है. बंदोबस्ती पूरी होने तक रांची नगर निगम अपने स्तर से टोल शुल्क की वसूली करेगा. 24 सितंबर तक पूर्व संवेदक से सभी दस्तावेज और अभिलेख लेने की प्रक्रिया पूरी होगी. जिसके बाद 25 सितंबर से निगम के अधिकृत कर्मी टोल शुल्क की वसूली करेंगे. बस संचालकों और वाहन मालिकों को अनधिकृत व्यक्ति को टोल शुल्क नहीं देने की अपील की गयी है. निगम ने टोल वसूली की प्रक्रिया पारदर्शी और नियमानुकूल रखने की बात कही.
यह भी पढ़ें- भरनो प्रखंड के अमलिया और डहुटोली में जंगली हाथियों का उत्पात, किसानों की फसल बर्बाद.. ग्रामीणों में दहशत