TRAI gets tough!
एक्सक्लूसिव

TRAI की सख्ती! Jio-Airtel-Vi लाएंगे बिना डेटा वाले सस्ते रिचार्ज

मोबाइल रिचार्ज को लेकर टेलिकॉम यूजर्स के लिए एक अहम बदलाव सामने आया है. TRAI ने voice और SMS-only रिचार्ज प्लान को लेकर नए नियम जारी किए हैं.

By : Amisha Pathak
TRAI की सख्ती! Jio-Airtel-Vi लाएंगे बिना डेटा वाले सस्ते रिचार्ज

न्यूज़11 भारत

नई दिल्ली/डेस्क: भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने मोबाइल रिचार्ज को लेकर टेलिकॉम यूजर्स के लिए एक अहम बदलाव करते हुए voice और SMS-only रिचार्ज प्लान को लेकर नए नियम जारी किया है. वैसे ग्राहक जो मुख्य रूप से फोन का इस्तेमाल कॉलिंग और SMS के लिए करते हैं और जिन्हें मोबाइल इंटरनेट की जरूरत नहीं होती, उन्हें इस नए नियम का फायदा मिलेगा. TRAI द्वारा जारी इन नए नियम के अनुसार टेलीकॉम कंपनियों को अलग-अलग वेलिडिटी वाले ऐसे स्पेशल टैरिफ वाउचर ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराने होगें जिनमें केवल voice और SMS की सुविधा होगी. ऐसे में ग्राहकों को अपनी जरूरत के हिसाब से रिचार्ज करने की सुविधा मिलेगी. 

क्या रिचार्ज सस्ता हो जाएगा?

अगर बात करें रिचार्ज सस्ता होगा या नहीं तो इसका जवाब है, हां कुछ ग्राहकों के लिए सस्ता हो सकता है. मगर सभी लोगों के लिए नहीं होगा. जानकारी के मुताबिक, TRAI ने सभी मोबाइल रिचार्ज की कीमत को कम करने का आदेश नहीं दिया है. जो लोग पहले से डेटा वाला प्लान का इस्तेमाल कर रहे हैं और जिन लोगों को डेटा चाहिए. उन लोगों के लिए इस नियम के तहत रिचार्ज सस्ता होने की गारंटी नहीं है. इस नए नियम का फायदा सिर्फ उन्हीं लोग को होगा जिन लोगों को डेटा नहीं चाहिए. ऐसे ग्राहक डेटा के साथ आने वाले प्लान के जगह पर सिर्फ कॉल और एसमएस वाला विकल्प चुन सकते हैं.

28 दिन की वैलिडिटी का क्या होगा ?

नए नियम में 30 दिन या उससे कम अवधि वाले Voice-SMS-Only विकल्प उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है. इसके अलावा कम से कम एक STV भी होना चाहिए. जिसे हर महीने उसी तारीख को दोबारा रिन्यू किया जा सके. यानी जिन ग्राहकों को सिर्फ कॉल और एसमएस की जरूरत है, उन्हें अपनी जरूरत के मुताबिक छोटी अवधि का विकल्फ मिलेगा. 

हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि TRAI ने Jio, Airtel, VI के सभी मौजूदा 28-दिन वाले प्लान को सीधे 30 दिन का करने का आदेश दिया है. नियम का मुख्य फोकस बिना डेटा वाले voice और SMS प्लान को अलग-अलग वैलिडिटी में उपलब्ध कराने पर है. TRAI खुद मोबाइल टैरिफ की कीमत तय नहीं करता, कंपनियां बाजार और अन्य व्यावसायिक परिस्थितयों के आधार पर अपने टैरिफ तय करती है.

84 दिन और 365 दिन वाला प्लान भी खत्म नहीं होगा

TRAI ने कम से कम एक लंबी वैलिडिटी वाला Voice-SMS-only STV भी रखने को कहा है. यानी जिन लोगों को तीन महीने, छह महीने या साल भर के लिए सिर्फ कॉल और SMS चाहिए, उनके लिए भी विकल्प बना रहेगा. TRAI के मौजूदा FAQ के मुताबिक Voice और SMS-only packs में डेटा नहीं होता और ऐसे प्लान की वैलिडिटी 365 दिन तक हो सकती है. 

किन ग्राहकों को मिलेगा फायदा ?

इस बदलाव का फायदा खासतौर पर कम डेटा इस्तेमाल करने वाले, फीचर फोन यूजर्स, बुजुर्गों और ऐसे ग्राहकों को मिल सकता है जिन्हें इंटरनेट की जरूरत नहीं है. उन्हें ऐसे प्लान के लिए भुगतान नहीं करना पड़ेगा जिसमें डेटा शामिल हो, जबकि उनका इस्तेमाल मुख्य रूप से कॉलिंग और एसमएस तक सीमित है. TRAI ने भी छोटे और किफायती विकल्पों की जरूरत को इस बदलाव की प्रमुख वजहों में बताया है. 

यह भी पढ़ें: रानी मुखर्जी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां का हुआ निधन

संबंधित सामग्री

रेल लाइन दोहरीकरण: आज से 4 अक्टूबर तक रद्द रहेंगी कई ट्रेनें, जानिए पूरी डिटेल

रेल लाइन दोहरीकरण: आज से 4 अक्टूबर तक रद्द रहेंगी कई ट्रेनें, जानिए पूरी डिटेल

मोकामा और बरौनी रेलखंड के बीच स्थित ऐतिहासिक राजेंद्र पुल (राजेंद्र सेतु) पर रेल लाइन दोहरीकरण कार्य को लेकर रेलवे ने बड़ा निर्णय लिया है।

रांची: ट्रेन से कटकर रेलवे कर्मी की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल 

रांची: ट्रेन से कटकर रेलवे कर्मी की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल 

मृतक रेलवे में कीमैन के पोस्ट पर रेलवे में तैनात थे. 

बिहार के 37 जिलों में खुलेंगे ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल, जानें सरकार की पूरी तैयारी 

बिहार के 37 जिलों में खुलेंगे ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल, जानें सरकार की पूरी तैयारी 

राज्य के 37 जिलों में मोटर वाहन चालन प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं।

रेल हादसे पर तुरंत एक्शन, रांची रेलमंडल को मिली रोड मोबाइल रिस्टोरेशन वैन

रेल हादसे पर तुरंत एक्शन, रांची रेलमंडल को मिली रोड मोबाइल रिस्टोरेशन वैन

यह रोड मोबाइल आर्ट वैन सड़क मार्ग से रेलवे के दुर्घटनाग्रस्त इलाकों में आपातकालीन स्थिति में पहुंचकर रिलीफ कार्य करेगी.

Train News: किता - सिल्ली रेलखंड पर विकास कार्य से कई ट्रेनें आज प्रभावित, हटिया से चलने वाली दो ट्रेन रद्द 

Train News: किता - सिल्ली रेलखंड पर विकास कार्य से कई ट्रेनें आज प्रभावित, हटिया से चलने वाली दो ट्रेन रद्द 

यात्रियों को सलाह दी जाती है कि असुविधा से बचने के लिए घर से निकलने से पहले अपने ट्रेन के वर्तमान स्थिति की जानकारी ले लें.