पति और ससुराल वालों ने रची ऐसी साजिश, शव को चिता पर लिटाकर कर रहे थे अंतिम संस्कार, पुलिस पहुंची तो उड़े होश

वैशाली में रूह कंपाने वाली वारदात दहेज के लिए विवाहिता को पेट्रोल डाल जलाया। साक्ष्य मिटाने के लिए गंडक किनारे गुपचुप अंतिम संस्कार की कोशिश, पुलिस ने चिता बुझाकर अवशेष कब्जे में लिए। ससुर गिरफ्तार।

By : Anshuman Parashar
पति और ससुराल वालों ने रची ऐसी साजिश, शव को चिता पर लिटाकर कर रहे थे अंतिम संस्कार, पुलिस पहुंची तो उड़े होश

न्यूज11 भारत / पटना डेस्क: वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के पिरापुर गाँव से एक रूह कंपा देने वाला मामला प्रकाश में आया है। यहाँ एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद ससुराल वाले साक्ष्य मिटाने की फिराक में थे। वे गंडक नदी किनारे युवती का अंतिम संस्कार कर ही रहे थे कि तभी पुलिस ने मौके पर पहुँचकर जलती चिता को बुझाया। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

दहेज दानवों ने ली जान

मृतका की पहचान 20 वर्षीय खुशबू कुमारी के रूप में हुई है, जिसका विवाह करीब दो साल पहले रवि कुमार के साथ हुआ था। मायके वालों का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष ने खुशबू को दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। भाई रोशन कुमार और माँ ने बताया कि 19 मार्च को ससुराल वालों ने क्रूरता की हदें पार कर दीं। उन्होंने खुशबू को बेरहमी से पीटा और फिर बाइक से पेट्रोल निकालकर उसे आग के हवाले कर दिया।

साजिश और मौत का खेल

गंभीर रूप से झुलसी खुशबू को हाजीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का गंभीर आरोप है कि अस्पताल में भी ससुराल वालों ने साजिश रची और इलाज के दौरान उसे जहर का इंजेक्शन दिलवाकर मार दिया। हैरानी की बात यह है कि मायके पक्ष को सूचित किए बिना ही ससुराल वालों ने आनन-फानन में शव का अंतिम संस्कार करने का फैसला कर लिया।

चिता से बरामद हुए अवशेष

जब परिजनों को इस करतूत की भनक लगी, तो उन्होंने तत्काल लालगंज पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गंडक नदी तट पर छापेमारी की। पुलिस के पहुँचते ही वहाँ अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने जलती चिता को बुझाकर शव के अवशेषों को अपने कब्जे में लिया।

ससुर गिरफ्तार, अन्य आरोपी फरार

इस मामले में मृतका के परिजनों ने पति रवि कुमार, ससुर भरत राय, सास, तीन देवर और ननद समेत सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने ससुर भरत राय को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपी फरार हैं। एसडीपीओ गोपाल मंडल ने बताया कि फॉरेंसिक (FSL) टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस इस बर्बर हत्याकांड की हर एंगल से जांच कर रही है और बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

Also Read: पटना में रिपेयरिंग दुकान के अंदर बिक रही थी ब्लैक में गैस, पुलिस ने कस्टमर बनकर किया खुलासा

संबंधित सामग्री

Bihar News: ललन सिंह से मिले नीतीश कुमार, जानिए क्या है इसकी वजह 

Bihar News: ललन सिंह से मिले नीतीश कुमार, जानिए क्या है इसकी वजह 

जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार शनिवार को फिर केंद्रीय मंत्री और जदयू के वरिष्ठ नेता ललन सिंह के आवास पर पहुंचे। 

Bihar News: पटना में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

Bihar News: पटना में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

पटना के मुसल्लहपुर थाना पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह का खुलासा किया है। 

रोजगार मेले में गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- पहले सरकारी नौकरी की नियुक्ति...

रोजगार मेले में गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- पहले सरकारी नौकरी की नियुक्ति...

पटना में आयोजित रोजगार मेले के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रोजगार और नियुक्ति को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा। 

बिहार के Gen-Z से संवाद करेंगे चिराग, इस दिन पटना में होगा ‘Youth Bole To’ कार्यक्रम

बिहार के Gen-Z से संवाद करेंगे चिराग, इस दिन पटना में होगा ‘Youth Bole To’ कार्यक्रम

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के बिहार प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र विवेक ने पार्टी के युवा कार्यक्रम ‘Youth BOLE TO’ की घोषणा की। 

सहरसा में फिर गोलीकांड: आपसी विवाद के दौरान सो रही महिला को लगी गोली, सर्जरी के बाद हालत नाजुक

सहरसा में फिर गोलीकांड: आपसी विवाद के दौरान सो रही महिला को लगी गोली, सर्जरी के बाद हालत नाजुक

सहरसा जिले के सलखुआ थाना क्षेत्र के पंचवीरा गांव के वार्ड नंबर-7 में आपसी विवाद के दौरान गोली चलने से 55 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।