Friday, Oct 25 2024 | Time 01:00 Hrs(IST)
झारखंड » गिरिडीह


गांडेय विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी मुनियां देवी कल करेंगी नामांकन , भाजपाइयों ने की बैठक बनी रणनीति

गांडेय विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी मुनियां देवी कल करेंगी नामांकन , भाजपाइयों ने की बैठक बनी रणनीति
भरत मंडल / न्यूज़ 11 भारत

गांडेय / डेस्क : गांडेय बाजार स्थित भाजपा कार्यालय में बुधवार  को भाजपाइयों की एक बैठक मंडल अध्यक्ष प्रकाश यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई .बैठक में मुख्य रूप से गांडेय विधानसभा की भाजपा प्रत्याशी मुनिया देवी  के नामांकन और विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा किया. बैठक में मुख्य रूप से भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष यदुनंदन पाठक , गांडेय विधानसभा प्रभारी अर्जुन सिंह विस्तारक आशीष कुमार उपस्थित थे.

 

बैठक के विषय में यदुंनदन पाठक ने कहा कि 24 अक्टूबर गुरुवार को गांडेय विधानसभा की भाजपा प्रत्याशी मुनिया देवी का नामांकन कार्यक्रम तय है . नामांकन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किया गया है . नामांकन और आर्शीवाद सभा में भाग लेने गांडेय मंडल से लगभग 2 हजार कार्यकर्ता पहुंचेंगे .

 

गांडेय विधानसभा प्रभारी अर्जुन सिंह ने कहा कि गांडेय विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है . गांडेय की जनता अब परिवर्तन चाहती है . आगामी विधानसभा चुनाव में निश्चित रूप से गांडेय में कमल खिलेगा . बैठक में मंडल उपाध्यक्ष हरि मंडल, रंजीत स्वर्णकार  , नीरज राय ,  युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष अभिषेक पाठक ,  पूर्व मंडल अध्यक्ष भरत लाल शर्मा , हरि बोल पाठक , उमाशंकर वर्मा , सुरेन्द्र यादव सहित गांडेय मंडल के विभिन्न बूथों सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे .
अधिक खबरें
गिरिडीह विधानसभा सीट से जागरूक जनता पार्टी प्रत्याशी अनीशा सिन्हा ने दाखिल किया नामांकन
अक्तूबर 24, 2024 | 24 Oct 2024 | 2:07 PM

गिरिडीह विधानसभा सीट से जागरूक जनता पार्टी की उम्मीदवार अनीशा सिन्हा ने नामांकन पर्चा दाखिल किया है. अनिशा सिन्हा ने निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी श्रीकांत यशवंत विस्पुते के समक्ष नामांकन पर्चा दाखिल किया है. इससे पहले अनिशा सिन्हा अपने आवासीय कार्यालय से समर्थकों के साथ झंडा मैदान पहुंची. अनिशा सिन्हा के साथ पार्टी के अमित सिन्हा व अन्य लोग मौजूद रहे.

गिरिडीह विधानसभा सीट से झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी सुदिव्य कुमार ने दाखिल किया नामांकन
अक्तूबर 24, 2024 | 24 Oct 2024 | 1:29 PM

गिरिडीह विधानसभा सीट से झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी सुदिव्य कुमार ने भी अपन नामांकन पर्चा दाखिल किया. सुदिव्य ने गिरिडीह के अनुमंडल पदाधिकारी श्रीकांत विश्वपुते के समक्ष नामांकन पर्चा दाखिल किया है. सुदिव्य कुमार अपने आवास से रोड शो करते हुए समर्थकों के साथ नामांकन पर्चा दाखिल करने पहुंचे.

स्वीप कार्यक्रम के तहत उपायुक्त ने छात्रों एवं शिक्षकों को दिलाई शपथ, मैराथन को हरी झंडी दिखा किया रवाना
अक्तूबर 24, 2024 | 24 Oct 2024 | 9:45 AM

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में जिले वासियों द्वारा शत प्रतिशत मतदान करने और उन्हें अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम के तहत मैराथन का आयोजन किया गया. स्वीप मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के शहर के झंडा मैदान में आयोजित मैराथन को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा व उप विकास आयुक्त ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और सभी लोगो को शपथ भी दिलाई.

धनवार से निजामुद्दीन अंसारी को झामुमो ने बनाया प्रत्याशी, गर्मजोशी से हुआ स्वागत
अक्तूबर 23, 2024 | 23 Oct 2024 | 10:40 PM

झारखंड मुक्ति मोर्चा के शीर्ष नेतृत्व की ओर से जारी पहली लिस्ट में धनवार विधानसभा के पुर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी को एक बार फिर टिकट दिया है. पार्टी की ओर से जारी पहली लिस्ट में पुर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी को टिकट मिलने के बाद राजधनवार पहुंचे पुर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी के राजधनवार के गांधी चौक तथा खोरीमहुआ चौक पहुंचने पर झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया. इसके पश्चात कार्यकर्ता जुलूस के रूप में निजामुद्दीन अंसारी को लेकर घोडथम्भा की ओर निकले जहां मुख्य चौराहों पर कार्यकर्ता ने उनका माला और साफा पहनाकर उन्हे शुभकामनाएं दी.

गांडेय विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी मुनियां देवी कल करेंगी नामांकन , भाजपाइयों ने की बैठक बनी रणनीति
अक्तूबर 23, 2024 | 23 Oct 2024 | 7:57 PM

गांडेय बाजार स्थित भाजपा कार्यालय में बुधवार को भाजपाइयों की एक बैठक मंडल अध्यक्ष प्रकाश यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई .बैठक में मुख्य रूप से गांडेय विधानसभा की भाजपा प्रत्याशी मुनिया देवी के नामांकन और विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा किया.