झारखंडPosted at: अक्तूबर 24, 2024 गिरिडीह विधानसभा सीट से झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी सुदिव्य कुमार ने दाखिल किया नामांकन
श्रीकांत/न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: गिरिडीह विधानसभा सीट से झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी सुदिव्य कुमार ने भी अपन नामांकन पर्चा दाखिल किया. सुदिव्य ने गिरिडीह के अनुमंडल पदाधिकारी श्रीकांत विश्वपुते के समक्ष नामांकन पर्चा दाखिल किया है. सुदिव्य कुमार अपने आवास से रोड शो करते हुए समर्थकों के साथ नामांकन पर्चा दाखिल करने पहुंचे. इस दौरान उनके साथ-साथ जिलाध्यक्ष संजय सिंह, कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष सतीश केडिया, कांग्रेस नेता अजय सिन्हा व अन्य लोग मौजूद रहे.