Saturday, Oct 5 2024 | Time 10:58 Hrs(IST)
 logo img
  • हजारीबाग: पिकअप वैन से 10 लाख की अंग्रेजी शराब जब्त, पुलिस ने गुप्त सूचना पर चलाया वाहन जांच अभियान
  • हजारीबाग: पिकअप वैन से 10 लाख की अंग्रेजी शराब जब्त, पुलिस ने गुप्त सूचना पर चलाया वाहन जांच अभियान
  • Haryana विधानसभा चुनाव में 90 सीटों पर वोटिंग जारी, जानें पल-पल के अपडेट
  • प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने किया मीडिया विभाग का विस्तार, दो नए प्रवक्ता नियुक्त
  • हजारीबाग: मोबाइल पर सूचना मिलते ही समस्या का होगा समाधान: नगर आयुक्त
  • हजारीबाग: मोबाइल पर सूचना मिलते ही समस्या का होगा समाधान: नगर आयुक्त
  • रांची: खलारी थाना क्षेत्र के पुरनी राय मे अज्ञात अपराधियों ने की फायरिंग, इलाके में फैली दहशत
  • रांची: खलारी थाना क्षेत्र के पुरनी राय मे अज्ञात अपराधियों ने की फायरिंग, इलाके में फैली दहशत
  • नहीं थमेगा त्योहारों में भी बारिश का दौर, 5 और 6 अक्टूबर को बारिश की संभावना, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम
  • Jharkhand Assembly Election 2024: आज BJP के 5 बड़े संकल्प होंगे जारी, 'पंच प्रण' के नाम से BJP घोषणा पत्र करेगी जारी
झारखंड


झारखंड के दौरे पर BJP चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान, कार्यकर्ताओं में फूंक रहे जीत का मंत्र

झारखंड के दौरे पर BJP चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान, कार्यकर्ताओं में फूंक रहे जीत का मंत्र

न्यूज़11 भारत  


रांची/डेस्क: बीजेपी के विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान इन दिनों झारखंड के दौरे पर हैं. शुक्रवार को उन्होंने रांची के ओरमांझी और रामगढ़ में बीजेपी कार्यकर्ताओं की बैठक में शिरकत की. इस दौरान शिवराज ने जहां कार्यकर्ताओं में नई जान फूंकने की काशिश की, वहीं उन्होंने आपसी एकता और भाईचारे का भी मंत्र दिया. एक बूथ स्तरीय कार्यकर्ता के घर उन्होंने भोजन कर ये बताने की भी कोशिश की कि संगठन में हर कोई बराबरी का दर्जा रखता है. 

 

झारखंड के खान-पान की तारीफ 

शिवराज ने अपने संबेधनों में सबसे पहले झारखंड की धरा को प्रणाम किया. उन्होंने कहा कि इस पवित्र धरा पर आने का उन्हें मौका मिल है जो उनके लिए गौरव का क्षण है. उन्होंने यहां के खान-पान, रहन-सहन और बोल-चाल की खूब तारीफ की. उन्होंने कहा कि झारखंड अद्भुत है. उन्होंने यहां के लोगों और उनके व्यवहार की भी तारीफ की. अपने संबोधनों के दौरान वे कई बार गठबंधन सरकार पर आक्रामक भी दिखे और गठबंधन सरकार को घेरते भी नजर आये. 


 

बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं से की मुलाकात 

चौहान ने कई जगह बैठकें कीं. उनके कार्यक्रम में बूथ के साथ जिला और राज्य स्तर के नेता और कार्यकर्ता भी नजर आये. इस दौरान उन्होंने र्कायकर्ताओं को संगठन की ताकत के बारे में बताया. पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने हर स्तर के कार्यकर्ताओं की जम कर तारीफ की. उन्होंने कहा कि यहां के कार्यकर्ता अद्भुत हैं और उनमें असीमिति संभावनायें हैं. वे समर्पित हैं और संगठन को मजबूत करने की दिशा में सतत कार्यशील हैं. अपने आने का उद्देश्य बताते हुए शिवराज ने कहा कि झारखंड में बीजेपी की अगली सरकार बनेगी. इस दौरान उन्होंने मौजूदा सरकार को कई मोर्चे पर घेरा. एक तरफ जहां उन्होंने बालू, कोयला और अन्य खनिजों में लूट की बात कही वहीं उन्होंने सरकार पर वादाखिलाफी का भी आरोप लगाया. 

 

फूंक रहें जीत का मंत्र 

शिवराज पूरी तरह से आत्मविश्वास से लबरेज दिखे. उन्होंने कार्यर्ताओं को विधानसभा चुनाव में बूथ स्तरीय स्वरूप के महत्व के बारे में बताया. शिवराज ने सभी को टास्क दिये और विधानसभा चुनाव की तैयारी में सभी को समर्पित भाव से लगने का आह्वान किया. दूसरे सत्र की बैठक में भी चुनावी रणनीति पर मंथन किया गया. शिवराज कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने का काम कर रहे हैं. वे छोटे से छोटे और बड़े से बड़े नेताओं से वे मिल रहे हैं और सबमें जीत के मंत्र फूंक रहे हैं. शिवराज की बैठक से निकले सभी कार्यकर्ताओं में भी उत्साह नजर आया. वे नये सिरे से विधान सभा में जुटने की तैयारी कर रहे हैं.

 


 

 
अधिक खबरें
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने किया मीडिया विभाग का विस्तार, दो नए प्रवक्ता नियुक्त
अक्तूबर 05, 2024 | 05 Oct 2024 | 9:21 AM

आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को मद्देनजर रखते हुए झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने पार्टी के मीडिया विभाग का विस्तार किया हैं.

हजारीबाग: मोबाइल पर सूचना मिलते ही समस्या का होगा समाधान: नगर आयुक्त
अक्तूबर 05, 2024 | 05 Oct 2024 | 9:11 AM

हजारीबाग शहर में दुर्गापूजा की तैयारियों के मद्देनजर सफाई व्यवस्था को लेकर नगर आयुक्त योगेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में निगम के पदाधिकारी एवं कर्मियों ने भाग लिया और पूजा की तैयारियों की समीक्षा की गई.

रांची: खलारी थाना क्षेत्र के पुरनी राय मे अज्ञात अपराधियों ने की फायरिंग, इलाके में फैली दहशत
अक्तूबर 05, 2024 | 05 Oct 2024 | 8:56 AM

खलारी थाना क्षेत्र के पुरनी राय में अज्ञात अपराधियों ने मंगलवार को अचानक फायरिंग कर दी, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई हैं. सूत्रों के अनुसार, यह फायरिंग लेवी से जुड़ी घटना हो सकती हैं. फायरिंग शंकर साव के घर पर की गई है, जिससे इलाके के लोग भयभीत हैं.

नहीं थमेगा त्योहारों में भी बारिश का दौर, 5 और 6 अक्टूबर को बारिश की संभावना, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम
अक्तूबर 05, 2024 | 05 Oct 2024 | 8:38 AM

बंगाल की खाड़ी में दबाव के कारण इस बार त्योहारों में भी मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता हैं. झारखंड में 5 अक्टूबर से मौसम करवट लेगा और अगले दो दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जिसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया हैं.

Jharkhand Assembly Election 2024: आज BJP के 5 बड़े संकल्प होंगे जारी, 'पंच प्रण' के नाम से BJP घोषणा पत्र करेगी जारी
अक्तूबर 05, 2024 | 05 Oct 2024 | 8:23 AM

झारखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी आज अपने घोषणा पत्र की पहली कड़ी के तहत 'पंच प्रण' को रिलीज करेगी. असम के मुख्यमंत्री और झारखंड विधानसभा चुनाव के सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि तीन चरणों में घोषणा पत्र आएगा. जिसमें बीजेपी अपनी रूपरेखा बताएगी कि कैसे