Saturday, Oct 5 2024 | Time 12:53 Hrs(IST)
 logo img
  • हजारीबाग: पति को पाने के लिए विधायक के घर तालाबंदी कर धरने पर बैठी महिला मुखिया अर्चना
  • हजारीबाग: पति को पाने के लिए विधायक के घर तालाबंदी कर धरने पर बैठी महिला मुखिया अर्चना
  • ऐसे लोगों के लिए खतरनाक साबित हो सकती नारियल पानी, इन परिस्थितियों में इसे पीने से बचें
  • हजारीबाग में दूधमटिया से रक्षासूत्र बांधकर पेड़ों को बचाने की शुरू हुई अनोखी मुहिम
  • हजारीबाग में दूधमटिया से रक्षासूत्र बांधकर पेड़ों को बचाने की शुरू हुई अनोखी मुहिम
  • सुप्रीम कोर्ट ने पत्रकार अभिषेक उपाध्याय को अंतरिम सुरक्षा दी, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का किया समर्थन
  • हजारीबाग: पिकअप वैन से 10 लाख की अंग्रेजी शराब जब्त, पुलिस ने गुप्त सूचना पर चलाया वाहन जांच अभियान
  • हजारीबाग: पिकअप वैन से 10 लाख की अंग्रेजी शराब जब्त, पुलिस ने गुप्त सूचना पर चलाया वाहन जांच अभियान
  • Haryana विधानसभा चुनाव में 90 सीटों पर वोटिंग जारी, जानें पल-पल के अपडेट
  • प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने किया मीडिया विभाग का विस्तार, दो नए प्रवक्ता नियुक्त
  • हजारीबाग: मोबाइल पर सूचना मिलते ही समस्या का होगा समाधान: नगर आयुक्त
  • हजारीबाग: मोबाइल पर सूचना मिलते ही समस्या का होगा समाधान: नगर आयुक्त
  • रांची: खलारी थाना क्षेत्र के पुरनी राय मे अज्ञात अपराधियों ने की फायरिंग, इलाके में फैली दहशत
  • रांची: खलारी थाना क्षेत्र के पुरनी राय मे अज्ञात अपराधियों ने की फायरिंग, इलाके में फैली दहशत
  • नहीं थमेगा त्योहारों में भी बारिश का दौर, 5 और 6 अक्टूबर को बारिश की संभावना, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम
झारखंड


नहीं थमेगा त्योहारों में भी बारिश का दौर, 5 और 6 अक्टूबर को बारिश की संभावना, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

नहीं थमेगा त्योहारों में भी बारिश का दौर, 5 और 6 अक्टूबर को बारिश की संभावना, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

न्यूज़11 भारत

रांची/डेस्क: बंगाल की खाड़ी में दबाव के कारण इस बार त्योहारों में भी मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता हैं. झारखंड में 5 अक्टूबर से मौसम करवट लेगा और अगले दो दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जिसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया हैं.
 
रांची में 5 और 6 अक्टूबर को बारिश का अनुमान
मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, रांची में 5 और 6 अक्टूबर से आंशिक बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना हैं. बारिश का असर खासकर कोल्हान और संताल इलाकों के साथ पश्चिम बंगाल से सटे क्षेत्रों में अधिक देखा जा सकता हैं. आज रांची का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस होगा. वही आज सूर्योदय 5:41 मिनट पर हुआ और सूर्यास्त 5:32 मिनट पर होगा.
 
तापमान में गिरावट का अनुमान
मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में राज्य के अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा लेकिन 5 अक्टूबर के बाद धीरे-धीरे तापमान में गिरावट आ सकती हैं. 7 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी रहेगी. अनुमान है कि रांची का अधिकतम तापमान 6 अक्टूबर को 30 डिग्री और 7 अक्टूबर को 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री के आस-पास रहेगा.
 
त्योहारों पर मौसम का असर
त्योहारों के दौरान मौसम के इस बदलाव का सीधा असर त्योहारों की तैयारियों और आयोजनों पर पड़ सकता हैं. हालांकि मौसम विभाग ने बारिश की तीव्रता को मध्यम स्तर का बताया हैं. 
 
किस-किस जिलों में है भारी बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार रांची, पूर्वी सिंहभूम, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, धनबाद, कोडरमा, चतरा, लोहरदगा, सिमडेगा, खूंटी, लातेहार, गुमला, पलामू, गढ़वा, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम जैसे जिलों में मध्यम से अधिक बारिश होने की संभावना जताई जा रही हैं. 
 
अधिक खबरें
हजारीबाग: पति को पाने के लिए विधायक के घर तालाबंदी कर धरने पर बैठी महिला मुखिया अर्चना
अक्तूबर 05, 2024 | 05 Oct 2024 | 12:40 PM

चौपारण प्रखंड के चोरदाहा पंचायत की मुखिया अर्चना हेम्ब्रम कोर्ट मैरेज करने के बाद भी पति को पाने के लिए दर-दर भटक रही है, न्याय की गुहार लगा रही हैं. इसे देख अब आदिवासी समाज भी अर्चना के पक्ष में उतरा. सैकड़ो की संख्या में लोग चौपारण पहुंचे और विधायक आवास में तालाबंदी कर धरने पर बैठ गए.

हजारीबाग में दूधमटिया वन रक्षाबंधन महोत्सव को लेकर ग्रामीणों ने किया भिक्षाटन
अक्तूबर 05, 2024 | 05 Oct 2024 | 11:39 AM

दूधमटिया वन रक्षाबंधन महोत्सव की तैयारी अंतिम चरण में हैं. मेला के लिए जागरूकता फैलाने और फंड इकट्ठा करने के उद्देश्य से डहरभंगा वन प्रबंधन समिति की ओर से भिक्षाटन किया गया. भिक्षाटन के कार्य में बडा डहरभंगा-टाटीझरिया के स्थानीय महिला-पुरुषों ने भाग लिया.

हजारीबाग में दूधमटिया से रक्षासूत्र बांधकर पेड़ों को बचाने की शुरू हुई अनोखी मुहिम
अक्तूबर 05, 2024 | 05 Oct 2024 | 11:32 AM

टाटीझरिया प्रखंड क्षेत्र में जंगलों को बचाने और पर्यावरण के संतुलन को बनाए रखने के लिए 7 अक्टूबर 1995 में शुरू की गई वृक्षाबंधन कार्यक्रम ने इलाके में लोगों की सोच को बदल दिया हैं. जिसके सार्थक परिणाम भी दिखने लगे हैं. इससे ना सिर्फ जंगलों की रक्षा संभव हो पाई बल्कि जंगलों का दायरा भी बढ़ा हैं.

हजारीबाग: पिकअप वैन से 10 लाख की अंग्रेजी शराब जब्त, पुलिस ने गुप्त सूचना पर चलाया वाहन जांच अभियान
अक्तूबर 05, 2024 | 05 Oct 2024 | 9:50 AM

मुफस्सिल पुलिस को शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता मिली हैं. पुलिस ने अवैध रूप से शराब की खेप लेकर बिहार जा रही बोलेरो पिकअप वैन (जेएच 01बीई- 5569) को जब्त किया हैं. इस पिकअप वैन से 75 कार्टून शराब जब्त की गई है, जिसमें हर कार्टून में 180 एमएल की 48 बोतलें शराब हैं.

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने किया मीडिया विभाग का विस्तार, दो नए प्रवक्ता नियुक्त
अक्तूबर 05, 2024 | 05 Oct 2024 | 9:21 AM

आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को मद्देनजर रखते हुए झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने पार्टी के मीडिया विभाग का विस्तार किया हैं.