Saturday, Sep 21 2024 | Time 00:17 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड » बोकारो


बेरमो: भाजपा ने विजय संकल्प परिवर्तन यात्रा और सभा की तैयारी को लेकर की बैठक

बेरमो: भाजपा ने विजय संकल्प परिवर्तन यात्रा और सभा की तैयारी को लेकर की बैठक
अनंत/न्यूज़11भारत
बेरमो/डेस्क : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विजय संकल्प परिवर्तन यात्रा को सफल बनाने के लिए गोमिया मंडल भाजपा अध्यक्ष मोहन कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को एक बैठक आयोजित की गई. यह बैठक बैंक मोड़ स्थित गायत्री लॉज में हुई, जिसमें बोकारो जिला बीस सूत्री कार्यान्वयन समिति के पूर्व उपाध्यक्ष सह भाजपा नेता लक्ष्मण कुमार नायक, जिला उपाध्यक्ष सह जिप सदस्य डॉ. सुरेंद्र राज, और जिला महामंत्री अनिल स्वर्णकार प्रमुख रूप से उपस्थित थे.
 
बैठक में बताया गया कि आगामी 25 सितंबर को गोमिया मोड़ पर विजय संकल्प परिवर्तन यात्रा के तहत एक सभा का आयोजन किया जाएगा. इस सभा को मुख्य रूप से भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश और सांसद विद्युत वरण महतो संबोधित करेंगे. इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बूथ स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाएगा.
 
साथ ही, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम को सभी बूथों पर भाजपा पंचायत अध्यक्ष के नेतृत्व में सुना जाएगा, और इसमें आसपास के लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी. बैठक में यह भी कहा गया कि बूथ स्तर पर सभी कार्यकर्ताओं को अपने घरों में पार्टी का झंडा लगाना चाहिए और झारखंड के आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करना जरूरी है. नए सदस्यों को पार्टी से जोड़ने के प्रयासों पर भी जोर दिया गया.
 
इस बैठक में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री दरबारी मांझी, ललपनिया मंडल भाजपा अध्यक्ष प्रेमलाल साव, मंडल महामंत्री दीपक ठाकुर, मंडल महिला अध्यक्ष आशा देवी, गोमिया मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष रोहित यादव, विधानसभा विस्तारक धर्मेंद्र कुमार, राजकुमार प्रसाद, उमेश ठाकुर, ओमकिंकर वर्मा, राजेश पांडेय, भरत स्वर्णकार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.
अधिक खबरें
बेरमो: भाजपा ने विजय संकल्प परिवर्तन यात्रा और सभा की तैयारी को लेकर की बैठक
सितम्बर 20, 2024 | 20 Sep 2024 | 8:02 PM

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विजय संकल्प परिवर्तन यात्रा को सफल बनाने के लिए गोमिया मंडल भाजपा अध्यक्ष मोहन कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को एक बैठक आयोजित की गई. यह बैठक बैंक मोड़ स्थित गायत्री लॉज में हुई, जिसमें बोकारो जिला बीस सूत्री कार्यान्वयन समिति के पूर्व उपाध्यक्ष सह भाजपा नेता लक्ष्मण कुमार नायक, जिला उपाध्यक्ष सह जिप सदस्य डॉ. सुरेंद्र राज, और जिला महामंत्री अनिल स्वर्णकार प्रमुख रूप से उपस्थित थे.

प्रोडक्शन रीलेटेड पे के लिए बीएसएल अनाधिशासी कर्मचारी संघ का विभिन्न विभागों में प्रदर्शन जारी
सितम्बर 20, 2024 | 20 Sep 2024 | 8:00 PM

बीएसएल अनाधिशासी कर्मचारी संघ के सदस्यों ने प्रोडक्शन रिलेटेड पे के लिए शुक्रवार को कोक ओवन सीजीएम कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया

बेरमो: चोर के धोखे में फेरीवाले को पकड़ा, किया पुलिस के हवाले
सितम्बर 20, 2024 | 20 Sep 2024 | 7:54 PM

बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के जारंगडीह में पिछले एक महीने से चोरी की घटनाओं से लोग परेशान हैं. "चोर-चोर" की आवाजें सुनकर कॉलोनी वासी तुरंत जमा हो जाते हैं.

स्वच्छता ही स्वस्थ्य और शांतिपूर्ण जीवन का मूलमंत्रः डीडीसी
सितम्बर 20, 2024 | 20 Sep 2024 | 7:42 PM

नमामि गंगे अंतर्गत शुक्रवार को स्वच्छता ही सेवा के तहत बोकारो के सदर अस्पताल परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया. इस दौरान डीडीसी गिरजा शंकर प्रसाद ने संबोधित करते हुए कहा कि साफ - सफाई एक अच्छी आदत है. स्वच्छ पर्यावरण और आदर्श जीवन शैली के लिये हर एक को यह आदत बनानी चाहिये.

बेरमो: आठ दिन से लापता मजदूर का शव सदर अस्पताल में मिला
सितम्बर 20, 2024 | 20 Sep 2024 | 2:24 PM

गोमिया प्रखंड के चुटे पंचायत अंतर्गत जमुआ बेड़ा गांव ग्राम निवासी के 30 वर्षीय साँझला मांझी आठ दिन से लापता था. परिवार के लोग खोजबीन कर रहे थे लेकिन कोई अता पता नहीं चल रहा था. 19 सितंबर को विष्णुगढ़ पुलिस की सूचना पर सदर अस्पताल पहुंचे तो शव देखने के बाद उसकी पहचान की गई.